
भोपाल। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट बी-टू-बी इवेंट और प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ हो गया। इसमें देश-विदेश के टूर ऑपरेटर और होटल प्रतिनिधि ने भागीदारी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में आयोजित बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही मुख्य सचिव ने मध्य प्रदेश पर्यटन के पेवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की जीवंत प्रदर्शनी विलेज वाइब्स का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
You may also like
ट्रंप की मौजूदगी में इसराइल की संसद में क्या बोले नेतन्याहू?
अगर आप फ्लैट खरीदने की सोच रहे है तो ,पहले जानिए वो एक्स्ट्रा चार्ज जो आपके बजट को बढ़ा सकते हैं
बिहार चुनाव : भाजपा-जदयू में बराबर का सीट बंटवारा, 'बड़े भाई' का बढ़ता दबदबा
इन 6 लोगों के लिए औषघी से कम` नहीं है बड़ी दूधी घास का सेवन जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका..
हर महीने दर्ज होने वाले केस की संख्या से दुगने लंबित मामले हों निष्पादित : एसपी