
हैदराबाद । हैदराबाद के रामनाथपुर के गोकुलनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाते हुए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक रथ बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार आधी रात के बाद उस समय हुई जब जुलूस का समापन हो रहा था। इस घटना में चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रचकोंडा एसएचओ उप्पल के भास्कर ने घटना की पुष्टि की है।
मृतकों की पहचान कृष्णा यादव (21), सुरेश यादव (34), श्रीकांत रेड्डी (35), रुद्रविकास (39) और राजेंद्र रेड्डी (45) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
You may also like
यहाँ पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों को देनाˈ पड़ता है अपनी वर्जीनिटी का सबूत
दही में मिलाएं ये 3 चीजें और 200 की रफ्तारˈ से बढ़ेगा Vitamin B12 रिजल्ट देख आप भी चौंक जाएंगे
दुनिया की नंबर वन यूनिवर्सिटी देगी कंप्यूटर साइंस में डिग्री, पढ़ाई का खर्च जान चकरा जाएगा माथा!
बार-बार छींकता था युवक 20 साल बाद नाक से निकलीˈ ऐसी चीज देखकर डॉक्टर भी हिल गए
निकाह से पहले ससुर ने बहू का देखा कुछ ऐसाˈ की फटी रह गई आखें कहानी पढ़कर दहल जाएगा दिल