इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
VIDEO: लाइव टीवी पर अख्तर ने कर दिया ब्लंडर, अभिषेक बच्चन ने भी अपने जवाब से कर दिया ट्रोल
उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए दशहरा सही समय है : मुख्यमंत्री
पिछले एक साल में भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग में हुई उल्लेखनीय प्रगति : किन योंग
जुबीन गार्ग के मैनेजर ने उनके गीतों के स्वामित्व के बारे में दिया स्पष्टीकरण, वित्तीय मामलों से जुड़ी अफवाहों को किया खारिज
नवरात्री के छठे दिन करें ये खास उपाय, घर में होगी धन की बरसात!