पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था।
नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पोस्ट कर लिखा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग को बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्यवाही करेगा। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे।
You may also like
नदी के पानीˈ पर चलती दिखी महिला तो पूजने लगे सारे लोग सच्चाई जान लोगों ने पकड़ लिया सिर
आज का राशिफल 28 जुलाई 2025: मेष, कन्या और धनु को वसुमान योग से होगा धन लाभ, मन की मुराद हो सकती है पूरी
चलती ट्रेन में महिला की चीख ने यात्रियों को चौंका दिया
प्रेगनेंट पत्नी कोˈ 50 फीट ऊंची पहाड़ी से धक्का देकर समझा काम खत्म लेकिन जो हुआ उसके बाद पति की भी उड़ गई होश
मिल रहे हैंˈ ये 5 संकेत तो समझ जाइए आपका बच्चा है जीनियस डॉक्टर ने बताया कैसे करें पहचान