
जोधपुर । भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान परशुराम का जीवन परिचय, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता का संदेश देती झांकियां भी नजर आई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर के अध्यक्ष जगदीश गौड़ ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीस अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन महर्षि गौतम भवन में गौ रक्षा संकल्प एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रमों की कड़ी में आज घंटाघर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धर्म और सनातन संस्कृति से संबंधित विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा घंटाघर से रवाना होकर सिरे बाजार, सिटी पुलिस, खांडाफलसा होते हुए जालोरी गेट पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम व अन्य देवी-देवताओं सहित सनातन धर्म से ओतप्रोत झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। महासभा के उपाध्यक्ष कमल जोशी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव का समापन समारोह तीस अप्रैल को सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास स्थित परशुराम सर्किल पर महाआरती के साथ संपन्न होगा।
प्रतिमा का दुग्धाभिषेक
सर्व ब्राह्मण महासभा एवं श्री परशुराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सिवांची गेट शमशान के पास स्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया।
महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा ने बताया कि मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति पर प. ओम श्री राम व प. अभिषेक के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आनंद पुरोहित, सुरेंद्र जोशी, परशुराम महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशन पुरोहित, चांद बावड़ी विकास समिति के अध्यक्ष राजेश्वर व्यास दरबार, प्रमोद जोशी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा रमेश कल्ला, नरेश बोहरा, ललित व्यास, अरुण जोशी, जयप्रकाश दवे, प्रफुल्ल पुरोहित, कमलेश व्यास, कुलदीप सारस्वत, गिरीश जोशी ने विशेष पूजा अर्चना की।
बुधवार शाम होगा सम्मान समारोह का आयोजन
बोहरा ने बताया कि तीस अप्रेल को भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना एवं सायं पांच बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द पुरोहित, शिक्षाविद कपिल व्यास, वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी नगेन्द्र शर्मा अतिधि होंगे।
इनका होगा सम्मान
बोहरा ने बताया कि पुरस्कार समारोह में लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरस्कार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता ओपी व्यास को दिया जाएगा। इसके अलावा फोटोग्राफी में ज्ञानेन्द्र व्यास, पत्रकारिता के लिए सुरेश व्यास व हरिगोपाल व्यास, प्रो.अनिल व्यास शिक्षा, नीलम व्यास साहित्य, प्रकाश पुरोहित पर्यावरण, शिवकुमार कल्ला विधि, अखिलेश गज्जा खेलकूद, नरेन्द्र शर्मा सहकारिता, डा. राजू व्यास चिकित्सा, भंवरलाल पालीवाल व संदीप शर्मा समाजसेवा, अजय पुरोहित संगीत, रोहित जोशी व मनीष थानवी व्यापार/उद्योग, मोतीलाल रंगा को आर्थिक क्षेत्र के लिए मरणोपरांत, सूर्यनगरी तराना संस्थान को विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्यो के लिए 15वें परशुराम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
You may also like
IPL 2025: रघुवंशी-रिंकू की साझेदारी और नरेन-वरुण की घातक गेंदबाजी से कोलकाता ने दिल्ली को 14 रन से हराया
इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले युवक पर युवती को अगवा करने के आरोप में केस दर्ज
तुष्टिकरण व वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए संविधान को कुचलती रही कांग्रेसः विष्णुदत्त शर्मा
जबलपुर के राजस्व अभिलेखागार को बनाया गया आधुनिक
ईडी ने मप्र में शराब कारोबारियों से 7.44 करोड़ रुपये और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त