अपनों से बिछड़ने का दुख और उनसे मिलने की खुशी केवल वही समझ सकता है, जिसने यह अनुभव किया हो। ऐसा ही मार्मिक दृश्य पाली जिले में देखने को मिला। मध्यप्रदेश से रामदेवरा दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक महिला पानी पीने के लिए रुकी और इसी दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई। जत्था महिला को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गया और महिला अकेली रह गई।
भटकी हुई महिला की मदद के लिए पाली जिले की पुलिस आगे आई और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत और लंबे संघर्ष के बाद पुलिस महिला के परिवार तक पहुंचने में सफल रही।
अंततः जब महिला अपने परिजनों से मिली तो उसके चेहरे पर उमड़ी खुशी देखने लायक थी। पुलिस की यह पहल जहां परिवार के लिए संबल बनी, वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी पुलिस की मानवीय छवि का संदेश पहुंचा।
You may also like
बांदा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत
रोहिणी आचार्य ने एसआईआर प्रक्रिया पर उठाया सवाल, बोलीं- 'जिसे कमल नहीं दिख रहा, उसे घोषित किया गया मृत'
मेनका गांधी: बेबाकी और सशक्तिकरण की मिसाल, कांटों भरा तय किया राजनीतिक सफर
रीम शेख ने देसी अंदाज से लूटा फैंस का दिल
भगवान हनुमान पहले अंतरिक्ष यात्री थे, अनुराग ठाकुर ने छात्रों को दिया ज्ञान