शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर गुरुवार की सुबह एक महिला का शव बोरे में बंद मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह शव कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर किसने फेंका।दरअसल, गुरुवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि बुधवार रात को ही किसी ने महिला का शव यहां फेंका है।
पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि शव फेंकने वाले आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके।
शव को रस्सी से बांधकर बोरे में ठूंस दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला का शव रस्सी से बांधकर बोरे में भरा हुआ था। उदयमंदिर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
You may also like
अजब प्रेम की गजब कहानी 10वीं फेल ऑटोड्राइवर को हुआ गौरी मैम से प्रेम, फ्रांस जाकर किया प्रपोज फिर आया कहानी में अजीव मोड़⌄ “ > ≁
अमृत से कम नहीं है, इसके रामबाण इलाज के बारे जानकर कभी भी डॉक्टर के पास नहीं जाएंगे' ˠ
बेहद ही गुणकारी होता है कपूर का तेल, एक चम्मच तेल से दूर भगाएं ये रोग, जानें इससे जुड़े लाभ' ˠ
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्कूटी वाले शख्स का मजेदार वीडियो
कंट्रोल करे आज ही अपना ब्लड प्रेशर वरना दिल, आखों की रौशनी और हड्डियां ले बैठेगा, ये है उपाए' ˠ