पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने अपने दोस्त और चार अन्य युवकों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे कई शहरों में ले जाया गया। बूंदी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली लड़की ने घटना का खुलासा किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह सात साल की थी, तब उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और वह अपने चार भाई-बहनों के साथ सौतेले पिता के घर आ गई। उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मां को बताया तो उसने भी उसे चुप रहने को कहा।लड़की ने अपने सौतेले पिता के साथ ही दोस्त और चार अन्य लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। लड़की ने बूंदी पुलिस को बताया कि उसे कई शहरों में ले जाया गया और वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चित्तौड़गढ़ जिले की रहने वाली है। पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया। बूंदी में पोक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने बिना नंबर की दर्ज रिपोर्ट चित्तौड़गढ़ थाने को भेज दी है।
You may also like
ऋतिक रोशन और होम्बेल फिल्म्स के हाथ मिलाते ही फैंस बोले हो जाए- केजीएफ 3 में ऋतिक बनाम रॉकी भाई...
बिच्छू के काटते ही कर लीजिये ये काम, जहर हो जाएगा खत्म, बच जाएगी जान⌄ “ ↿
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश के चार राज्यों में फिर मॉक ड्रिल, प्रशासन ने क्या बताया
पुलिस को सड़क पर गिराया, फिर बेहोश कर के किया… वीडियो देखकर शर्म से झुक जाएंगी आंखें..
जिसे आप थूकना पसंद करते है, वो अमृत है,, कैंसर सहित सेंकडो बीमारी ठीक करती है⌄ “ ↿