जोधपुर नगर निगम की परिसीमन प्रक्रिया में किए गए बदलाव को स्वायत्त शासन विभाग ने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही जोधपुर शहर का प्रस्तावित नक्शा और ड्राफ्ट एक बार फिर तैयार कर लिया गया है। हालांकि निगम अधिकारियों ने तीसरी बार ड्राफ्ट और नक्शा तैयार किया है। निगम का परिसीमन तैयार करने वाले अधिकारी इस बार भी प्रस्तावित नक्शे और ड्राफ्ट की हार्ड कॉपी लेकर जयपुर गए हैं। इस बार के ड्राफ्ट में वीर तेजाजी नगर को हटाकर नया नक्शा तैयार किया गया है। साथ ही लोगों की ओर से प्राप्त सभी आपत्तियों का भी पूरी तरह से निराकरण कर दिया गया है।
वीर तेजाजी नगर हटाया गया
नए ड्राफ्ट में सिर्फ वीर तेजाजी नगर को हटाया गया है। अन्य किसी वार्ड की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वीर तेजाजी नगर को हटाने के बाद शेष आबादी को शामिल करते हुए वार्ड नंबर 10 का पुनर्गठन किया गया है।
कोर्ट के निर्देशानुसार बदलाव
राजस्थान हाईकोर्ट ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वीर तेजाजी नगर को गांव मानने से इनकार कर दिया था। परिसीमन में इसे गांव के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए निगम प्रशासन को दोबारा प्रारूप तैयार करना पड़ा। कोर्ट के निर्देशानुसार इस वार्ड की संरचना में बदलाव करना जरूरी हो गया था। इस बदलाव के कारण प्रशासन को एक बार फिर परिसीमन की प्रक्रिया दोहरानी पड़ी है।
You may also like
हृदय स्वास्थ्य के दुश्मन: इन दो खाद्य पदार्थों से तुरंत दूरी बनाएं
Garena Free Fire Max: Redeem Codes for Exciting Rewards on May 30, 2025
राजस्थान के इस जिले में कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ, जैविक खेती और मिट्टी जांच पर दिया जायेगा जोर
भारत की इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को संकट का सामना करना पड़ सकता है
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता कब तक निलंबित रहेगा, शशि थरूर ने बताया