भीलवाड़ा में जब एक विचित्र सिर और चेहरे वाली बच्ची ने जन्म लिया तो पूरा परिवार हैरान रह गया। नवजात बेटी का चेहरा देखकर मां डर गई। बच्ची का सिर शरीर से बड़ा है, आंख, नाक और मुंह सब विकृत हैं। डॉक्टर का कहना है कि ऐसे बच्चे जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। मामला जिले के जहाजपुर के कीर मोहल्ला का है।
पहली बेटी पूरी तरह स्वस्थ, यह दूसरी संतान है
जानकारी के अनुसार जहाजपुर के कीर मोहल्ला में रहने वाले अर्जुन लाल (26) की पत्नी पिंकी (25) के यहां शुक्रवार को यह बच्ची पैदा हुई। पिंकी की पहली संतान 2 साल की बेटी पूरी तरह स्वस्थ है। जहाजपुर के महिला वार्ड में भर्ती पिंकी ने बेटी को जन्म दिया तो परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन बच्ची को देखकर सभी डर गए। अर्जुन लाल जहाजपुर में खेतीबाड़ी करते हैं और फलों का ठेला लगाते हैं। पिंकी की सास कैलाश ने बताया- 30 साल पहले मेरा भी ऐसा ही बच्चा हुआ था। लेकिन वह ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सका। अब मेरे सबसे छोटे बेटे (अर्जुन) का भी ऐसा ही बच्चा हुआ है। आज (शुक्रवार) ऐसा ही हुआ। अर्जुन की बेटी स्वस्थ है। अगर हमें पहले पता होता कि ऐसा बच्चा पैदा होने वाला है तो हम कुछ इलाज करवा लेते, लेकिन हमें कैसे पता कि कैसा बच्चा पैदा होने वाला है?
डॉक्टर बोले- यह दुर्लभ स्थिति है, जेनेटिक डिसऑर्डर
जहाजपुर अस्पताल के डॉक्टर रोहिताश मीना ने बताया- यह दुर्लभ स्थिति है। इस तरह का बच्चा जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण पैदा होता है। इसे कोलाइडियल वे भी कहते हैं। इसमें बच्चे को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इस बच्चे की त्वचा रूखी होती है। आंखों का विकास नहीं हुआ होता। दिल में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। 100 में से सिर्फ 10 फीसदी बच्चे ही बच पाते हैं। वे भी ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह पाते। ऐसे बच्चों को खाने-पीने की समस्या के साथ कई तरह की बीमारियां होती हैं।
You may also like
BJP नेता मनोज तिवारी से गले मिले जामा मस्जिद के शाही इमाम, मुलाकात का वीडियो वायरल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में राजस्थान का जलवा! देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश, जीते इतने पदक
India-US BTA talks : 17 मई से दोनों देशों के व्यापार मंत्री करेंगे प्रगति की समीक्षा और देंगे राजनीतिक दिशा-निर्देश
Result 2025- TNDGE ने 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया, ऐसे करें चेक
Viral Video: शादी में डीजे ने बजाया 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी', जोर जोर से रोने लगी दुल्हन, वीडियो वायरल