Next Story
Newszop

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा सतर्क? वीडियो राशिफल में देखे किनपर होगी धनवर्षा

Send Push

2 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी राशियों के लिए विशेष प्रभाव लेकर आएगी। पंचांग के अनुसार इस दिन षष्ठी तिथि सुबह 10:20 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। व्यतिपात योग शाम 5:19 बजे तक रहेगा। इसके बाद वरियान योग शुरू हो जाएगा। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 8:54 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। तैतिल करण सुबह 10:20 बजे तक रहेगा, फिर गर रात 11:04 बजे तक रहेगा और इसके बाद वणिज करण शुरू हो जाएगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा दोपहर 3:23 बजे तक सिंह राशि में रहेगा। इसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र वृष राशि में रहेगा। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे। बुध कर्क राशि में रहेगा। मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। 


मेष राशि
आज अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे आर्थिक योजना प्रभावित हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यस्तता चरम पर रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में तनाव और मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। संवाद में धैर्य रखें और अनावश्यक विवादों से बचें।

वृषभ राशि
पिता या वरिष्ठों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर गहन चर्चा हो सकती है। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके हुए काम पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। संतान के विवाह को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। अनाज और तिलहन से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा।

मिथुन राशि
अपनी गलतियों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है, इसलिए आत्ममंथन करें। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, कार्य प्रणाली में सुधार से लाभ में वृद्धि होगी। घर और बाहर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के प्रति नरम रहें और गलत संगत से बचें।

कर्क राशि
व्यापार में मंदी मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। शत्रु या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक थकान और चिंता का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कड़ी मेहनत से काम में सफलता मिलेगी।

सिंह
जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह हो सकते हैं। परिवार में चिंता और तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और वाहन, मशीनरी या अग्नि से संबंधित कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। नए दोस्त बन सकते हैं, जो भविष्य में मददगार साबित होंगे।

कन्या
आपकी वाकपटुता और संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अनावश्यक बहस से बचें। यात्रा सफल रहेगी और प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी। राजकीय या सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कीमती सामान का ध्यान रखें।

तुला
कार्यकुशलता में काफी वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़े कामों में लाभ के योग हैं। संतान की नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी। हालांकि, थोड़ी चिंता और तनाव भी हो सकता है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक
सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा असमंजस की स्थिति बन सकती है। दोस्तों से मनमुटाव होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और उन्हें सफलता मिलेगी। पार्टी या पिकनिक का आनंद लेंगे। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे।

धनु
निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। काम की अधिकता के कारण निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। धैर्य और संयम से परिस्थिति को संभालें।

मकर
ज्यादा होशियारी दिखाने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। विवाह से संबंधित प्रयास सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ
परिवार के सदस्यों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी और शत्रु परास्त होंगे। हालांकि, आपके करीबी लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। बच्चों के विवाह को लेकर चिंता हो सकती है।

मीन
अपने व्यवहार और विनम्रता से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य या अन्य कारणों से चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। बेरोजगारी दूर करने के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

Loving Newspoint? Download the app now