आगरा में एक शादी का बेहद दुखद अंत हुआ है। दुल्हन की शादी के केवल 24 घंटे बाद उसकी अर्थी सज गई। दूल्हा राजू ने अपनी दुल्हन को शादी के बाद गोद में उठाकर घर लाया था और सात फेरे लेकर हमेशा साथ रहने का वादा किया था। लेकिन यह बंधन केवल 24 घंटे का ही साबित हुआ। यह घटना थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के महादेव गली में हुई। राजू की शादी आगरा की सोनिया से हुई थी, और पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन शादी के दूसरे दिन दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
सोनिया को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद शादी के घर में मातम छा गया।
दुल्हन के मायके वालों को इस घटना की सूचना दी गई। दुल्हन के भाई करन कुमार और अन्य रिश्तेदार फतेहपुर सीकरी पहुंचे और पुलिस को सोनिया की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकारी दी। शादी के दूसरे दिन दुल्हन की मौत ने कस्बे में चर्चा का विषय बना दिया।
दूल्हे का दुख
दूल्हा राजू ने कहा कि उसने शादी से कई सपने देखे थे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी जानकारी मिली है कि दुल्हन पिछले कई दिनों से बीमार थी। शादी की तारीख नजदीक आने पर परिवार ने शादी कर दी, लेकिन शादी के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। अंततः दूसरे दिन ही सोनिया की मृत्यु हो गई।
You may also like
IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, शामिल हुए इन खिलाड़ियों के क्लब में
Disturbance in Delhi-Srinagar flight : DGCA ने इंडिगो के दो पायलटों को उड़ान से हटाया
तमिलनाडु में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी
80 के हुए पिनाराई विजयन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
केरल में मानसून की दस्तक 24 घंटे में, 16 साल में सबसे जल्दी होगी बारिश की शुरुआत