उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक दुल्हन विदाई से पहले अपने घर से फरार हो गई। दूल्हे व लड़की के घर वालों ने उसकी काफी खोज की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। वहीं कुछ दिन बाद फरार दुल्हन एक शख्स के साथ थाने पहुंच गई और पुलिस वालों से शादी करवाने की जिद करने लगी। उसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। ये अजीबोगरीब मामला राज्य के मऊ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में एक लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने जबरदस्ती करवा दी थी। लड़की इस शादी से खुश नहीं थी। लिहाजा वो शादी के फौरन बाद अपने घर से फरार हो गई। परिजनों ने अपनी बेटी को खूब खोज। लेकिन वो उन्हें मिली नहीं। जिसके बाद बिना दुल्हन के की दूल्हे को अपने घर वापस जाना पड़ा। इस मामले में नया मोड़ जब आया, तब फरार दुल्हन पुलिस थाने अपने प्रेमी के साथ पहुंच गई और पुलिस से उनकी शादी करवान की मांग करने लगी।
बताया जा रहा है कि मऊ थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव में शत्रुघ्न नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी रानी की शादी सुरौंधा गांव के अजय नाम के लड़के के साथ तय की थी। अजय अपनी बारात लेकर गाजे बाजे के साथ रानी के घर पहुंचा था। शादी की सभी रस्में की गई और अजय व रानी ने सात फेरे भी लिए। अगले दिन ही विदाई होनी थी। हालांकि विदाई से पहले ही रानी दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई।
जब सुबह विदा होने की बारी आई तो रानी शौच जाने का बहाना मारकर अपने कमरे से निकल गई। घर से कुछ ही दूर पर रानी का प्रेमी छुट्टन पटेल उसका इंतजार कर रहा था। वहीं जब रानी बहुत देर तक वापस नहीं आई। तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। उन्होंने उसे खोजना शुरू कर दिया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पूरे शादी समारोह में हड़कम्प मच गया और लड़कों वालों ने खूब हंगामा किया।
छोटी बहन से करवानी चाहिए शादीमामले को हल करने के लिए लड़की के परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन की शादी कराने का प्रस्ताव लड़के के परिजनों के सामने रखा। लेकिन लड़के के परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन के नाबालिग होने के कारण इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बिना दुल्हन के अपनी बारात लेकर वापस गांव लौट गए।
वहीं दूल्हे के पिता ने मऊ थाने में रानी के पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग थी। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को तलाश शुरू कर दी। लेकिन इसी बीच ये प्रेमी जोड़ा थाने पहुंच गया। गुरुवार को प्रेमी के साथ थाने पहुंची रानी दुल्हन ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। कुछ देर बाद इनके परिजन भी थाने पहुंच गए। जहां पर पुलिस के सामने ही इन दोनों ने विवाह कर लिया और शादी के बंधन में बंध गए।
You may also like
Realme C75 5G Spotted on Google Play Console Ahead of Launch, Key Specs and Design Revealed
गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोक अदालत का 10 मई को आयोजन, सभी तरह के चालान और वाद-विवाद का होगा निपटारा
वेव्स 2025: भारत की क्रिएटर इकोनॉमी 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक के कंज्यूमर खर्च को करेगी प्रभावित
सनकी आशिक की दिल दहला देने वाली क्राइम स्टोरी, लिव-इन पार्टनर को बेडरूम, तो मां-बाप को गार्डन में दफनाया 〥
पाकिस्तान को FATF ग्रे लिस्ट में क्यों डालना चाहता है भारत, जानें क्या है ये सूची, कैसे बिना हमले के ही टूट जाएगी पाक की कमर