Next Story
Newszop

चाइनीज लहसुन से सावधान! जानिए असली-नकली की पहचान

Send Push

आजकल फल और सब्ज़ियों में मिलावट का सिलसिला तेजी से बढ़ गया है। अधिक उत्पादन के लिए हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे हमारी सेहत खतरे में पड़ रही है। इसी मिलावट के बीच बाजारों में चाइनीज लहसुन भी पहुंच रहा है, जो भारत में अवैध है और इसकी सप्लाई नेपाल के रास्ते हो रही है। चाइनीज लहसुन में खतरनाक केमिकल्स जैसे मेटल, लेड और क्लोरीन का उपयोग किया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।

सेहत का दुश्मन बन रहा चाइनीज लहसुन
चाइनीज लहसुन का स्वाद असली लहसुन जैसा ही होता है, इसलिए लोग इसे आसानी से पहचान नहीं पाते। यह दिखने में ज्यादा सफेद और मोटी कलियों वाला होता है। इसे छीलना भी आसान होता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। इस नकली लहसुन के सेवन से नर्वस सिस्टम की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और यहां तक कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

असली और नकली लहसुन की पहचान कैसे करें?
बाजार में जो लहसुन बहुत ज्यादा सफेद और मोटा दिखे, उसे खरीदने से बचें।

देसी लहसुन की कलियां छोटी और दाग-धब्बों वाली होती हैं, और उसका छिलका बिल्कुल सफेद नहीं होता।

असली लहसुन की पहचान करने के लिए उसे उल्टा करें, अगर नीचे के हिस्से पर दाग दिखे तो यह असली है।

अगर लहसुन पलटने पर भी पूरी तरह सफेद हो, तो यह नकली यानी चाइनीज लहसुन हो सकता है।

सावधान रहें और सिर्फ असली लहसुन का ही सेवन करें ताकि आप और आपका परिवार स्वस्थ रहे।

यह भी पढ़ें:

Loving Newspoint? Download the app now