Next Story
Newszop

RBSE 8th Result 2025 Website: सबसे पहले यहां आएगा राजस्थान आठवीं बोर्ड का रिजल्ट, शाला दर्पण कक्षा 8 रिजल्ट वेबसाइट

Send Push
Website List for Rajasthan Board 5th 8th Result 2025 Check Online: 12वीं के नतीजों के बाद राजस्थान बोर्ड 8वीं के परिणाम भी जल्द ही घोषित करने वाला है। लाखों स्टूडेंट्स जो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो आज शाला दर्पण पर संभावित तौर पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। ऐसे में आप अपने रोल नंबर के साथ नतीजे देखने के लिए बिल्कुल तैयार रहें। साथ ही यह जरूर जान लें कि राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट सबसे पहले कहां आएगा? राजस्थान 5वीं 8वीं क्लास रिजल्ट देखने की वेबसाइट क्या है? रिजल्ट ऑनलाइन देखने का प्रॉसेस क्या है? RBSE 8th result 2025: कहां आएगा? राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट शाला दर्पणपोर्टल पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर 8वीं रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक आज शाम 5 बजे एक्टिव हो सकता है। जहां से छात्रों की रिजल्ट कंप्यूटर जेनरेट ग्रेड शीट फॉर्मेट में प्राप्त होगा। हालांकि अभी तक राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित होने की किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट वेबसाइट की बात करें तो दोनों परिणाम आधिकारिक रूप से सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल पर देखें जा सकेंगे। छात्र और उनके पेरेंट्स राजस्थान कक्षा 8 के परिणाम रोल नंबर के जरिए यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दूसरी कुछ वेबसाइट्स पर बताई गई हैं, जहां परिणाम उपलब्ध हो सकते हैं-
  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajpsp.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • results.digilocker.gov.in
Shala Darpan कक्षा आठ का रिजल्ट कैसे देखें? इन आधिकारिक वेबसाइट से आप नीचे बताए चरणों की मदद से अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। साथ ही मार्कशीट भी देख सकेंगे। हालांकि यही मार्कशीट बाद में प्रिंट होकर आपको स्कूल से भी मिलेगी।
  • सबसे पहले शिक्षा विभाग राजस्थान या शालादर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • अब रिजल्ट सेक्शन में Rbse 8th result 2025 या Rajasthan 5th Result 2025 पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, जिला और जन्मतिथि भर दें। सभी डिटेल्स की बिल्कुल ठीक भरें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आपकी कक्षा का रिजल्ट आ जाएगा।
  • इसके प्रिंट आउट निकाले और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
जहां से आप अपना रिजल्ट देखेंगे वहीं आपको अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा। आप यहां से RBSE 8वीं क्लास की मार्कशीट भी देख सकते हैं। क्योंकि स्कूल से असली सर्टिफिकेट मिलने में टाइम लगेगा। तब तक आप छठी और 9वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now