नई दिल्लीः यमुना में पूजा का सामान विसर्जन करने गए एक शख्स को पीछे से एक गाय ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वह यमुना में डूब गए। सूचना के बाद मौके पर गोताखोर की टीम और तिमारपुर पुलिस भी पहुंच गई। शख्स को काफी देर बाद यमुना से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय देवी चरण के रूप में हुई है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। फिलहाल, तिमारपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यमुना नदी में डूबने से मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि सिग्नेचर ब्रिज के पास एक शख्स यमुना में डूब गया है। सूचना के बाद बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने गोताखोर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर टीम ने देवी चरण को काफी मशक्कत के बाद यमुना से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक पूजा का सामान विसर्जित करने आया था
बता दें कि देवी चरण परिवार के साथ गौतमपुरी में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी पूनम दो बेटी और एक बेटा है। वह चांदनी चौक में कपड़े की दुकान पर काम करते थे। देवी चरण की पत्नी ने बताया कि वह सुबह घर के पूजा का सामान लेकर विसर्जन करने गए थे। वह यमुना तीसरा पुस्ता उस्मानपुर पहुंचे, जैसे ही उन्होंने यमुना किनारे सामान रखा तभी पीछे से एक गाय ने टक्कर मार दी, जिससे वह गहरे पानी में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

You may also like
जैसलमेर की रेत पर गरजे भारतीय टैंक! हाई-टेक युद्धाभ्यास में दिखा सेना का दमदार शौर्य, देखें वीडियो
वाणी कपूर की बेबाक राय, 'फिल्मों में महिला कलाकारों की भूमिका सीमित, ओटीटी पर असली मौका'
माही के घर के बाहर पहुंचे फैंस, केक काटकर मनाया जन्मदिन
पंजाब: होशियारपुर में दर्दनाक बस हादसा, सीएम मान ने जताया दुख
Jokes: एक बहुत बुजुर्ग महिला ने अपनी वसीयत के लिए वकील को बुलाया, महिला- मेरी दो इच्छाएं हैं. एक तो यह कि मरने के बाद मुझे जलाया जाए और दूसरी मेरी राख को ब्यूटी पार्लर के ऊपर छिड़क दिया जाए..