Next Story
Newszop

भरी जवानी में सफेद हो गए बाल, दिखने लगा है बुढ़ापा? खुद की गलती है सबसे बड़ी वजह, क्या करें?

Send Push
वैसे तो बालों की समस्याएं किसी मौसम की मोहताज नहीं हैं। इन्हें आने से रोकना नामुमकिन तो नहीं है, लेकिन मुश्किल जरूर हो सकता है। जब भी हम हेयर प्रॉब्लम्स के बारे में सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहली समस्या झड़ते बालों की आती है। शायद हेयर फॉल को ही बालों से जुड़ी सबसे आम समस्या के रूप में देखा जाता है। हालांकि, बालों की एक और परेशानी भी है, जो भले ही हमारे दिमाग में नहीं आती मगर हमारे लुक्स को खराब करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। यहां हम बालों के सफेद या ग्रे होने की समस्या के बारे में बात कर रहे हैं।
बता दें कि सफेद बाल की समस्या को अक्सर अनुभव और उम्र से जोड़कर देखा जाता है। मगर ये स्थिति पूरी तरह इन दोनों चीजों पर निर्भर नहीं करती है। दरअसल, सफेद बालों की समस्या कई लोगों को कम उम्र में ही परेशान करने लगती हैं। अगर आप भी सिर में चमकने वाले सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो आइए इस स्थिति के कारण और बचाव के उपाय जान लेते हैं।
बाल सफेद होने के क्या है कारण? image

दरअसल, मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ईशा लाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ग्रे बालों की समस्याओं के बारे में अच्छे से बात की है। ईशा ने उम्र से पहले सफेद होते बालों के पीछे की सबसे बड़ी वजह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बताया है। उनका कहना है कि बालों को काला बनाने के लिए आपको स्ट्रेस कम करना होगा।

अगर आप ज्यादा ओवरथिंक करते रहेंगे और अपने दिमाग में टेंशन बढ़ाते रहेंगे, तो बाल झड़ने के साथ-साथ पकने भी लगेंगे। उन्होंने कहा कि आप हर चीज में जेनेटिक्स को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए आपको जिस एक खास बात को मानना था, वो स्ट्रेस में कमी की ही थी। आइए अब इस समस्या से बचाव के लिए टिप्स जान लेते हैं।


काले तिल का सेवन image

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि बालों को काला करने के लिए आपको केमिकल नहीं डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने की जरूरत है। ऐसे में आपको 1-2 चम्मच काले तिल का सेवन रोजाना करना चाहिए। इससे मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ाता है, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। ये न्यूट्रिएंट्स हेयर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से स्कैल्प को भी फायदा होता है।


करी पत्ता खाना होगा फायदेमंद image

बालों को काला करने के लिए आप करी पत्तों को चबाकर या चाय बनाकर भी पी सकते हैं। ये बालों के पोर्स को स्टिम्युलेट करता है। करी पत्ता खाने से आयरन, फोलिक एसिड और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक-तत्व प्राप्त होते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इनमें से कोई भी रेमेडी 15 दिनों में असर नहीं दिखाती है। ऐसे में आपको कम से कम 6-9 महीनों का इंतजार करना होगा।


आंवला खाने के फायदे image

बता दें कि आंवला आंखों और सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ बालों और दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये आयरन को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है और बालों में ब्लड फ्लो बढ़ाने का काम करता करता है।


तांबे की बोतल का पानी पिएं image

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर में कॉलेज का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे स्किन पर झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर निखार आता है। साथ ही, ये मेलेनिन के प्रोडक्शन को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में बालों का रंग काला होता है।


बाल सफेद होने के कारण​


ये लक्षण है समस्या की वजह image
  • महिलाओं को अगर सफेद बालों के साथ थकान, चिंता या समय से पहले पीरियड्स में बदलाव जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर को दिखाएं।
  • वहीं, पुरुषों में सफेद बाल, पतलापन, ज्यादा नमक खाने की इच्छा जैसी परेशानियां हो रहे हैं, तो आपके पेट और तनाव का स्तर असंतुलित हो सकता है।





(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now