मेष राशि, चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए शुभ रहेगा
मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर करना शुभ लाभदायक होगा। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल और कामयाब बनाएगा। आपके पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपको आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको आज सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि,भाग्य देगा साथ मेहनत का फल पाएंगे

वृषभ राशि से आज चंद्रमा भाग्य स्थान में गोचर करते हुए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए काम और निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होने के संकेत हैं। अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको आज सफलता मिलने का योग है। सितारे बताते हैं कि आज आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। भाई बहनों के बीच भी आज सहयोग बना रहेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं।
मिथुन राशि, कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आन से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपनी कार्य योजनाओं मे भी बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको रिश्तों को निभाने के लिए भी समय और धन खर्च करना होगा। बिजनेस के मामले आज का दिन अनुकूल रहेगा, कमाई में वृद्धि होगी।। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और साथ ही आज हरि स्तोत्र का पाठ भी करें।
कर्क राशि, कोई नया काम शुरू कर सकते है
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप चाहें तो आज साझेदारी मे कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। माता पिता से भी आप आज लाभ और आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करें फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज आर्थिक उन्नति के लिए लक्ष्मी चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि,उपहार मिलने का योग बना हुआ है

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कुछ खास उपहार मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में आज व्यस्त रहेंगे लेकिन इसका आपको आज शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। जो जातक किराना अथवा मिठाई और खानपान से संबंधित काम करते हैं आज उनके काम में तेजी का रुख रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा लेकिन आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या राशि,कोई चाहत पूरी होने से खुशी होगी
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा आपको आज किसी पूर्व परिचित अथवा मित्र के द्वारा लाभ मिल सकता है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होने वाली है। आप आज भाई बहन अथवा जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं जिससे आपके बीच तालमेल और स्नेह बढेगा। आपको आज चतुराई और कलात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का भी आज आपको फायदा मिलने का योग बना हुआ है।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।
तुला राशि,बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा
तुला राशि के लोगों कै लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। आपको अपनी समस्याओं से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपको आज दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत के मामले में आज सितारे नरमी को दर्शा रहे हैं। नौकरीपेशा लोग काम में काफी व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज वाणी को संयमित रखें। बच्चों की सेहत को लेकर भी तनाव होने की आशंका है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दिन की अनुकूलता के लिए गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,मानसिक भटकाव रह सकता है

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आपको आज परिश्रम और प्रयास से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे जिस इन्हें आज अधिकारी वर्ग से भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लेकिन आज आपका मानसिक भटकाव भी बना रहेगा जिस पर आपको काबू रखने की जरूरत है। आपको किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी का ख्याल आ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि आज बढ सकती है। कारोबार में आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में भी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी से लंबी बातचीत हो सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का आपको आज पाठ करना चाहिए।
धनु राशि, दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, खर्च भी बना रहेगा
आज का दिन धनु राशि वालों के उलझन वाला होगा। आपको काम में सफलता पाने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा, किसी वजह से आज आपको कुछ काम को टालना पड़ सकता है। वैसे कारोबार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आप आज कोई अच्छी डील प्राप्त कर पाएंगे। साझेदारी के काम में भी आज आप सफलता पाएंगे। आपको कामकाज के साथ ही कुछ जरूरी पारिवारिक कार्यों को भी करना होगा। जीवनसाथी के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा। कोई उपहार मिलने का भी संयोग बना हुआ है। सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें, खानपान में आप आज लापरवाही से बचें।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।
मकर राशि,आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है। कामकाज में आपको आज सतर्क होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको व्यापार में पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे आपके आज तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा आर्थिक मामले में किए गए प्रयास आज सफल होगे। आपको अपने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का आज संयोग बनेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हैं।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी का दूध से अभिषेक करना शुभ फलदायी होगा।
You may also like
'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना करते हुए अमृतसर की महिलाओं ने पीएम मोदी को भेजी राखी
ट्रंप के टैरिफ पर भारत का पलटवार, राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा रद्द, हथियार, एयरक्राफ्ट खरीदने के प्लान पर लगाया 'ब्रेक'!
ENG vs IND 2025: 'गौतम गंभीर ने मेरे बेटे को आश्वासन दिया था कि उसे लंबा मौका मिलेगा' – अभिमन्यु ईश्वरन के पिता
टैरो राशिफल, 9 अगस्त 2025 : गजलक्ष्मी राजयोग से मेष, वृषभ सहित 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगी धन संपत्ति, जानें टैरो कार्ड्स से कल का राशिफल
Delhi Metro Jobs 2025: रिटायर्ड लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो में नौकरी, एडवाइजर बन कमाएं महीने के 1 लाख से ज्यादा