Next Story
Newszop

आजमगढ़ में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मंच के पास पहुंचा युवक, जानिए उसके बाद क्या हुआ?

Send Push
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को आजमगढ़ में थे।

इस दौरान उनके कार्यक्रम में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। एक युवक उनके कार्यक्रम के मंच के पास पहुंच गया।

हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को रोका और हिरासत में लिया। अखिलेश के कार्यक्रम में पहुंचा एक युवक सभी सिक्योरिटी को तोड़ते हुए मंच के करीब पहुंचा।



इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए। इस पर सपा के लोगों ने पूछा कि ये क्या अच्छे कार्यक्रम को खराब करने की प्रशासन की साजिश है सुरक्षाकर्मियों को युवक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिक्योरिटी ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 मिनट के बाद युवक को बाहर निकाला। यह घटनाक्रम अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे के दौरान हुआ, जिससे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक के मंच के करीब पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।



कार्यकर्ताओं में नाराजगीइस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि यह कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश थी। युवक के मंच तक पहुंचने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अखिलेश यादव का आजमगढ़ दौरा कई राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में उनके कार्यक्रम में सुरक्षा चूक होना एक गंभीर मामला है

Loving Newspoint? Download the app now