नई दिल्ली: युवराज सिंह ने 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद पर फिफ्टी ठोकी। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 2023 एशियन गेम्स में सिर्फ 9 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। हालांकि मंगोलिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी भी भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है।
बाल-बाल बचा युवी का रिकॉर्ड
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा। नामीबिया की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को बुलाबायो में टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। नामीबिया के जान फ्राइलिंक ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे फ्राइलिंक ने 31 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौकों के अलावा 6 छक्के शामिल थे।
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज टी20 फिफ्टी
युवराज सिंह- 12 गेंद बनाम इंग्लैंड
जान फ्राइलिंक- 13 गेंद बनाम जिम्बाब्वे
कॉलिन मुनरो- 14 गेंद बनाम श्रीलंका
क्विंटन डिकॉक- 15 गेंद बनाम वेस्टइंडीज
नामीबिया ने जीता मुकाबला
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में जिम्बाब्वे को जीत मिली थी। तीसरे और आखिरी मैच को नामीबिया ने अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया की टीम ने 7 विकेट पर 204 रन बनाए। फ्राइलिंक के अलावा रूबेन ट्रम्पेलमैन ने सातवें नंबर पर आकर 24 गेंद पर 46 रन बनाए। 8वें नंबर पर उतरे अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 11 गेंद पर 20 रन ठोके। टीम का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा। सिकंदर रजा ने तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पारी आखिरी ओवर में 176 रनों पर सिमट गई। सीन विलियम्स ने 45 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। जेजे स्मित ने 4 विकेट लिए।

You may also like
संता- यार मैं घर वालों से बहुत परेशान हूँ, बंता- क्यों ? संता- अरे उन्हें घड़ी में टाइम देखना तक नहीं आता, पढ़ें आगे
4th Grade Exam: अंडरगारमेंट में स्मार्ट वॉच लेकर पहुंचा अभ्यर्थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एशिया कप : 'आत्ममुग्धता' और 'अति-आत्मविश्वास' से बचकर टीम इंडिया को 'सुपर-4' में रहना होगा सावधान
IN-W vs AU-W 3rd ODI: दिल्ली में होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, जान लीजिए कैसा रहा है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज़
'द फैमिली मैन' के 6 साल: मनोज बाजपेयी ने साझा की सीजन 3 की जानकारी!