सना: यमन की राजधानी सना में मौत की सजा का सामना कर रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को हूती विद्रोहियों ने रद्द कर दिया है। केरल के एक प्रमुख सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने यह दावा किया है। निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक और अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। उसे मौत की सजा दी गई थी। उसे 16 जुलाई को फांसी दी जानी तय हुई थी, लेकिन भारतीय अधिकारियों के प्रयास के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम के कार्यालय ने बताया कि यमन के एक प्रसिद्ध सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज द्वारा नियुक्त यमनी विद्वानों की टीम ने अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों के साथ समझौते पर मध्यस्थता की, जिसके बाद निमिषा प्रिया की फांसी को रद्द करने का फैसला किया गया। अभी तक इस मामले को देख रहे भारतीय अधिकारियों ने फांसी रद्द किए जाने की पुष्टि नहीं की है।

You may also like
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई के निधन पर शोक जताया
बांग्लादेश : एनसीपी ने संसदीय चुनावों से पहले जुलाई चार्टर के लिए कानूनी ढांचे की मांग की
सीबीआई ने दिल्ली के कार्यकारी अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
कर्नाटक : 'महारानी ट्रॉफी केएससीए टी20' के लिए हुई नीलामी
रात को सोने सेˈ पहले खा लें लहसुन की 1 कली सुबह होगा ऐसा कमाल कि नहीं होगा यकीन