सीतामढ़ी: हर समाज में कुछ नापाक इरादे वाले लोग होते हैं। ऐसे लोगों की मानसिकता ही अलग तरह की होती है। गलत सोच और मानसिकता वाले लोगों पर जब हवस का भूख सवार होता है, तो वे सारी बातों को भूल जाते हैं। वह शख्स 'अंधा' हो जाता है। उसे इसकी न चिंता होती है और समाज में शर्म लगता है कि दुराचार/रेप की घटना करने पर उसे लोग क्या कहेंगे। दरअसल, बिहार के सीतामढ़ी जिला में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। हद तो यह कि पीड़िता की मां की शिकायत पर कथित दुराचारी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की। अब पुलिस कानूनन इलाज करने के लिए इन सबों को खोज रही है।
नाबालिग के साथ घटना
जिस नाबालिग के साथ यह घटना घटी है, वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। वैसे वह परिवार संग डुमरा थाना क्षेत्र के बेरवास गांव में रहती है। पीड़िता की उम्र मात्र 13 वर्ष है। दुराचार का आरोपी हवस का किस हद तक भूखा रहा होगा, घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि जिस दिन घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन वह घर में अकेली थी।
चाकू की नोंक पर दुराचार
नाबालिग के साथ दुराचार का आरोपी व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की मां ने डुमरा थाना में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना उस वक्त की है, जब नाबालिग लड़की शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान बेरबास गांव का ओकार अंसारी ने उसे बहला फुसलाकर पास के एक बगीचे में ले गया। वहां उसने कथित रूप से चाकू दिखाकर दो घंटे तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने पीड़ित को किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। अन्यथा पर जान से मारने की धमकी दी।
इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना के बाद पीड़िता रोते-बिलखते घर लौटी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजन को दी। जब परिजन आरोपी के यहां शिकायत करने पहुंचे, तो उन्हें मारपीट कर घायल करने के साथ ही भगा दिया गया। रात्रि में पीड़िता को थाना लाया गया। उसकी मां के आवेदन पर पुलिस ने सगीर अंसारी, ओकार अंसारी, जमीला खातून, नौशाद अंसारी और हिकला अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़िता का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।

You may also like
DSP बनकर गांव लौटा बेटा, खेत में काम कर रही मां को देख दौड़ पड़ा गले लगाने, फिर जो हुआ वह था अद्भुत '
भारत ने ड्यूक्स गेंद की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, 10 ओवर में ही नई गेंद हुई बेकार
हरेला पर्व पर उत्तराखंड बनाएगा पौधरोपण का नया रिकॉर्ड, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
अमित शाह ने यमुना के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 1500 एमजीडी तक बढ़ाने का दिया निर्देश
सीबीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आबिद अली गैंग पर कसा शिकंजा, 5 पर गैंगस्टर