क्या कभी आपने आंखों का फड़कना महसूस किया है। धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ-अशुभ से जोड़ा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं की बाईं आंख फड़कती है तो यह शुभ माना जाता है। वहीं, दाईं आंख का फड़कना शुभ नहीं होता है। जबकि पुरुषों के मामले में यह उल्टा होता है। पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ होता है और बाईं साइड की आंखों का फड़कना अशुभ माना जाता है।
हालांकि हम आपको यहां शुभ-अशुभ की बातें नहीं बताने आए हैं, बल्कि ये समझाने आए हैं कि आप भी अगर आंखों के फड़कने को शगुन-अपशगुन मानकर छोड़ देते हैं तो ऐसा करना कहीं भारी न पड़ जाए। क्योंकि ऐसा कुछ स्वास्थ्य स्थितियों या स्ट्रेस की वजह से भी हो सकता है।
हाल ही में एक अमेरिकी डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर उन वजहों के बारे में बताया है, जिसके चलते यह समस्या हो सकती है। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि कब आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
Photos- Freepik
क्यों फड़कती है आंखें?
भारतीय मूल के अमेरिकी Gastroenterologist Saurabh Sethi अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर हेल्थ से रिलेटेड इंफॉर्मेटिव वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि आखिर आंखों का फड़कना यानी Eye Twitching क्यों शुरू हो जाता है। डॉक्टर ने कहा, बहुत से लोग सोचते हैं कि यह तनाव है, लेकिन इसकी कई वजहें हो सकती हैं।
मायोकेमिया क्या है?

आंखों के फड़कने को मेडिकल भाषा में 'Myokymia' कहा जाता है। यह एक आम स्थिति है, जिसमें पलकें अनैच्छिक रूप से फड़कती हैं। डॉक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, मायोकिमिया एक अनैच्छिक दोहरावदार मांसपेशी ऐंठन है जो निचली पलक को प्रभावित करती है। अधिकतर मामलों में यह हानिरहित होता है लेकिन निश्चित रूप से Annoying है।
क्या है वजहें?

डॉक्टर ने बताया कि आँख फड़कने की कई वजहें हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं-
तनाव
थकान
कैफीन की अधिकता
स्क्रीन के सामने घंटों बिताने से आंखों पर तनाव
पोषक तत्वों की कमी,विशेष रूप से कम मैग्नीशियम का स्तर।
कब दिखाएं डॉक्टर को?

डॉक्टर ने वीडियो में ये भी बताया कि आपको कब चिंता करनी चाहिए। यदि ट्विच दो सप्ताह से अधिक समय तक रहता है। अगर ऐंठन के दौरान पलक पूरी तरह बंद हो जाती है या आपके चेहरे के अन्य हिस्से भी फड़कने लगते हैं। यदि यह बना रहे तो अपने डॉक्टर से जांच कराएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
क़तर पर आक्रामक रहने वाले ट्रंप, उसके इतने क़रीब कैसे आ गए?
सिंगटेल भारती एयरटेल में 8,500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकती है, शेयर प्राइस पर पड़ सकता है असर
ख़त्म हुआ बर्षो का इंतज़ार आज इन 2 राशि वालो को होगा करोड़ो का फायदा, होगी हर मनोकामना पूरी
IPL 2025 रिस्टार्ट से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली, PBKS, GT और LSG ने किए टीमों यह बदलाव
दुनिया की खबरें: ट्रंप ने कहा- ईरान के पास बस दो ही विकल्प और 'सिंधु जल संधि' खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान