Next Story
Newszop

बदायूं में दो बाइकों में टक्कर: एक ही गांव के दो बाइक सवारों की भिड़ंत, हादसे में चार की मौत, एक गंभीर

Send Push
सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गुरुवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के अल्लूहा गांव के समीप एक ही गांव के रहने वाले दो अलग-अलग बाइक सवारों की बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम छा गया है। वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



बदायूं में दो बाइक की भिड़ंत के मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। थाना बिसौली और वजीरगंज पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।



बाइक में आमने-सामने की भिड़ंतवजीरगंज थाना क्षेत्र के अल्लूहा गांव के समीप गुरुवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ही गांव के रहने वाले दो अलग-अलग बाइक सवारों की बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इस कारण टक्कर की आवाज काफी तेज हुई। हादसे के बाद आसपास खेतिहर और इलाके में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंचे। आनन-फानन में एम्बुलेंस को बुलाया गया।

image

हादसे का शिकार हुए सभी गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली और सैदपुर भेजा गया। वहां पर डॉक्टरों ने सोमपाल (55), बच्चू सिंह (50), संजय (30) और अमरसिंह (38) निवासी करखेड़ी, थाना वजीरगंज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव के रहने वाले आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

image

अस्पताल पहुंचे ग्रामीणहादसे की खबर मिलने के बाद अस्पताल में ग्रामीणों का तांता लग गया। सभी की जुबां पर था कि अजीब संयोग है कि आपस में बाइकों की टक्कर होने वाले सभी बाइक सवार एक ही गांव करखेड़ी के रहने वाले हैं। वे सभी गांव में आसपास ही रहते थे। इस हादसे ने चार ग्रामीणों की एक साथ जिंदगी निगल ली। एक गंभीर रूप से घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। गांव में मातम से छाया हुआ है।

Loving Newspoint? Download the app now