नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार तड़के 4 बजे पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में आरोपी ने सोती हुई महिला के चेहरे को कपड़ा से दबाकर चाकू से वार किया था। घटना के दौरान इनके दोनों बच्चे जाग उठे और उन्होंने पिता का हाथ पकड़कर रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने बच्चों को धक्का देकर गिरा दिया। बच्चों के शोर को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौप दिया।
अडिशनल डीसीपी ग्रेनो सुधीर कुमार ने बताया कि बुलंदशहर का सोनू पत्नी चंचल के साथ रामपुर फतेहपुर गांव में किराये पर रहकर नौकरी करता था। 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। करीब 2 माह पहले उसकी नौकरी छूटी गई थी। पत्नी एक पीजी में नौकरी करने लगी थी। पति को शक था कि महिला के अवैध संबंध है, जिसको लेकर विवाद रहता था। नौकरी छोड़ने को कहता था, लेकिन घर का खर्च चलाने के लिए महिला नौकरी नहीं छोड़ रही थी।
बच्चों ने हाथ पकड़ा तो धक्का दे दियाआरोपी ने रविवार तड़के करीब 4 बजे महिला के चेहरे को कपड़ा से दबाकर चाकू से वार करना शुरू किया, तभी बच्चे भी जाग गए और पिता के हाथ पकड़ने लगे। आरोपी ने बच्चों को धक्का देकर गिरा दिया और गले पर वार करके हत्या कर दी। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग आए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया। मामले में महिला की मां पूजा ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया।
तीन महीने से चल रहा था झगड़ापरिवार ने पुलिस को बताया कि तीन महीने से दोनों में झगड़ा होता था। आरोपी पति महिला से नौकरी छोड़ने को कहता था, लेकिन घर का खर्चा चलाने को कहकर नौकरी नहीं छोड़ रही थी। आरोपी की नौकरी छूटी हुई थी और खर्चा मांगने पर अपनी बहन के घर चला जाता था।
रात में हत्या की योजना बनाईसोनू तड़के 4 बजे हत्या करके भागने की तैयारी में था, लेकिन आवाज होने पर बच्चे जाग गए, जिसके कारण भाग न सका। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले किरायेदार जाग गए थे।

You may also like
पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, बच्चों को पालने का लिया जिम्मा
विहिप के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
Asia Cup 2025: निसांका ने दिखाई तगड़ी लड़ाई, लेकिन सुपर ओवर में पहली गेंद पर भारत ने किया मुकाबला अपने नाम
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन दिन पहले महिला के साथ की थी लूट
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की लिपस्टिक पर की चर्चा, ट्रोलिंग का सामना