नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कुर्सी खतरे में है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 70.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ की नेटवर्थ अब 362 अरब डॉलर रह गई है। इस बीच ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन 296 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 104 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस दौरान उन्होंने रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर (करीब 43,22,79,00,000 रुपये) कमाए हैं। मस्क और एलिसन की नेटवर्थ में अब केवल 66 अरब डॉलर का अंतर रह गया है।
80 साल के एलिसन की नेटवर्थ में शुक्रवार को 2.89 अरब डॉलर की तेजी आई। उनकी दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल में 40% से अधिक हिस्सेदारी है। इस कंपनी की स्थापना उन्होंने 1977 में की थी। करीब 37 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने साल 2014 में कंपनी के सीईओ का पद छोड़ दिया था। वह दिसंबर 2018 से अगस्त 2022 तक टेस्ला के बोर्ड में भी रहे। एलिसन ने साल 2012 में हवाई आईलैंड में एक पूरा द्वीप करीब 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था और 2020 में वह स्थाई रूप से वहां रहने चले गए।
कौन-कौन हैं टॉप 10 में
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस ($252 अरब) तीसरे और मार्क जकरबर्ग ($251 अरब) चौथे नंबर पर हैं। इसके बाद स्टीव बालमर ($176 अरब), लैरी पेज ($174 अरब), सर्गेई ब्रिन ($163 अरब), बर्नार्ड अरनॉल्ट ($162 अरब), जेंसन हुआंग ($151 अरब) और वॉरेन बफे ($146 अरब) का नंबर हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 101 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 18वें और गौतम अडानी 80.8 अरब डॉलर के साथ 20वें नंबर पर हैं।

You may also like
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा स्वागतयोग्य : ज्योतिर्मय सिंह महतो
कुलधरा की वीरान गलियों में रात होते ही मंडराते हैं डरावने साए! क्या सदियों पुराना श्राप अब भी है प्रभावी? वीडियो क्लिप में देखे खौफनाक मंजर
अमेरिका की चौधराहट खत्म हो चुकी है : अमर बाउरी
चिराग पासवान भी सरकार के अंग हैं : तेजस्वी यादव
एक मर्डर के चक्कर में हुआ दूसरा चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर पुलिस भी हैरान