सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में दिवाली के अवसर पर उपहार स्वरूप सोन पापड़ी के डिब्बे मिलने पर फैक्ट्री कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बोनस की जगह सोन पापड़ी के डिब्बे मिलने से फैक्ट्री के कर्मचारी इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने इन डिब्बो गेट के बाहर फेंक दिया। इस वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों कर्मचारी फैक्ट्री गेट के बाहर वही गिफ्ट डिब्बे फेंकते नजर आ रहे हैं। यह मामला बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक फैक्ट्री का नाम या स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
वीडियो में क्या
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से दिए गए गिफ्ट से नाराज हैं और इसे दिवाली जैसे बड़े पर्व पर तौहीन के रूप में देख रहे हैं। कर्मचारी इसे सम्मान के खिलाफ बता रहे है। वीडियो वायरल होते ही यह मामला औद्योगिक क्षेत्र सहित सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। कई लोग जहां कर्मचारियों की नाराजगी को सही ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ इसे अत्यधिक प्रतिक्रिया भी मान रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किस फैक्ट्री की है। प्रशासन या श्रम विभाग की ओर से भी अभी तक कोई हस्तक्षेप की जानकारी नहीं मिली है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद त्योहारी बोनस और कर्मचारियों को मिलने वाली गिफ्ट को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कर्मचारियों को सालभर की मेहनत के बदले सम्मानजनक बोनस मिलना चाहिए, न कि दिखावे के उपहार। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि किसी भी उपहार को अस्वीकार करने का यह तरीका उचित नहीं है, क्योंकि इससे कार्यस्थल का माहौल खराब होता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएंदिवाली पर बोनस की जगह मिली सोन पापड़ी, गुस्साएं कर्मचारियों ने फैक्ट्री के गेट का बाहर डिब्बे फेंके... pic.twitter.com/Wl3lJNWxBF
— Rahul (@rahuljuly14) October 21, 2025
इस वीडियो के वायरल होने के बाद त्योहारी बोनस और कर्मचारियों को मिलने वाली गिफ्ट को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कर्मचारियों को सालभर की मेहनत के बदले सम्मानजनक बोनस मिलना चाहिए, न कि दिखावे के उपहार। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि किसी भी उपहार को अस्वीकार करने का यह तरीका उचित नहीं है, क्योंकि इससे कार्यस्थल का माहौल खराब होता है।
You may also like
महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, पांच-दस सीटों पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है: अशोक गहलोत
महिला विश्व कप के बीच श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को आईसीसी ने लगाई फटकार
जैश-ए-मोहम्मद ने महिलाओं की भर्ती के लिए शुरू किया ऑनलाइन जिहादी कोर्स
जैगुआर को जख्मी हालत में पानी में डूबता देख आर्मी वालों ने उठाया जोखिम, 'इंसानियत' देख दुनिया फैन हो गई
PM Kisan 21st Installment: दिवाली पर 2000 रुपये नहीं मिले? ये रही नई संभावित तारीख और स्टेटस चेक करने के तरीके