मूलांक 1
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। लेकिन धैर्य रखने से उन्नति जरूर प्राप्त होगी। वहीं, आपको किसी की सहायता भी मिल सकती है, जिससे आपको कुछ समस्याओं को हल करने में आसानी हो सकती है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिता सकते हैं।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों को अपनी भावनाओं को नियंत्रण रखना होगा और इस समय भावुक होकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा और सोच-समझकर फैसले लेने जरूरी होंगे। ऐसा करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने मन की बात आप जीवनसाथी के साथ साझा कर सकते हैं।
मूलांक 3
आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ मामलों में अपने विरोधियों का साथ भी मिल सकता है। यह देखकर आप थोड़ा हैरान होंगे। इस समय अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से जोखिमों को आसानी से पार करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही, जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। वहीं, परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं।
मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि समाज में आपकी मानसिकता बहुत अधिक किसी से न मिल पाए। जिससे आपका मन थोड़ा निराश रह सकता है। लोगों की कुछ बातें आपको प्रभावित कर सकती हैं। लव लाइफ के मामले में आपको अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे और सजग रहना जरूरी होगा।
मूलांक 5
आज के दिन मूलांक 5 के जातकों पर काम का प्रेशर ज्यादा रह सकता है। ऐसे में आप पूरे दिन काम में व्यस्त रहेंगे। इसी के चलते आप थोड़ा परेशान भी रह सकती है। लेकिन किसी भी मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों की लेनदेन के समय भी सावधानी जरूर बरतें। आपको इस समय किसी से लिया उधार भी वापस देना पड़ सकता है।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वालों को छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना होगा। इससे मानसिक तनाव अधिक रह सकता है। हालांकि, परिस्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी और कुछ मामले में आपके पक्ष में हो सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको इस समय कोई भी गलती दोहराने से बचना होगा। परिवार का माहौल सामान रहेगा।
मूलांक 7
आज के दिन मूलांक 7 वालों को कार्यक्षेत्र में साहसिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। आपको दूसरों से कुछ अलग करना होगा। इससे आप समाज में अपनी एक अलग पहचान बना पाएंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते हैं, जिससे आपको सुकून महसूस होगा और दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होगा।
मूलांक 8

आज मूलांक 8 वालों को कहीं घूमने जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर लंबे समय से किसी प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में फंसे हुए थे तो अब उससे छुटकारा मिल सकता है। आप कुछ मामलों में अपने परिवार से अलग सोच रख सकते हैं। वहीं, कामकाज के सिलसिले में आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, परिवार के साथ भी अच्छा समय बिता सकते हैं।
मूलांक 9
आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए बेहतर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे और लाभ कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, आपको परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह काम आ सकती है। लेकिन कुछ मामलों में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
You may also like
पाथ इंडिया समूह पर ईडी का छापा
अपने मोबाइल पर सभी खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग देखें यहां
चिदंबरम स्पष्ट करें कि कौन-सा दबाव था, जिसने राष्ट्रहित को प्रभावित किया: अरुण चतुर्वेदी
अप्रैल से अगस्त के पांच महीनों में भारत का राजकोषीय घाटा 38.1 प्रतिशत पहुंचा
नासिक: 1954 से निरंतर हो रही गांधीनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा, कला और संस्कृति का अनूठा संगम