नई दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने 'लेडी डॉन' जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। दरअसल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की गुरुवार शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है। नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की साजिश 'लेडी डॉन' कही जाने वाली जिकरा ने ही रची थी। जानकारी के मुताबिक वह अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।स्थानीय लोगों ने आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर में सड़क पर जाम लगा दिया था। इसके अलावा लोगों ने 'हिदू पलायन करने को मजबूर', 'घर बिकाऊ है' जैसे पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया था। उधर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी। देर शाम में पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्याकांड पर सियासत शुरू उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सीलमपुर में 17 वर्षीय युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है।’ उन्होंने कहा ,‘दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? डबल इंजन सरकार क्या कर रही है?’ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि युवक के परिवार को न्याय मिलेगा।
You may also like
देखिए ग्राहकों को कैसे चूना लगाते हैं फलवाले, आंखों के सामने ग्राहकों को ऐसे देते हैं धोखा ⑅
यह डॉक्टर नहीं, दरिंदा है! 7 साल लाश को अपनी दुल्हन' बनाकर रखा, रोज करता था घिनौना काम, फिर ⑅
Royal Enfield Himalayan 750 Spotted: First Look at the Powerful New Adventure Tourer
8th Pay Commission Update: महंगाई भत्ते में मामूली बढ़ोतरी, 2026 से लागू होगा नया वेतन ढांचा
नवीन पटनायक नौवीं बार बने बीजेडी अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से क्या कहा?