रांची: झारखंड में रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई है। खलारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में इन दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी सकते में आ गए।पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य खलारी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। रांची एसएसपी के निर्देश पर, अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम मौके पर भेजी गई।
घिरने के बाद पुलिस पर हमला
जब पुलिस ने अपराधियों को घेरने की कोशिश की, तो गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में, पुलिस टीम को भी गोली चलानी पड़ी। इसी जवाबी फायरिंग में गैंग के दो सदस्य घायल हुए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है।
सघन तलाशी अभियान की शुरुआत
मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में रांची पुलिस की ओर से सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।

You may also like
बिहार की जनता समझदार, तेजस्वी यादव के झूठे वादे पर नहीं करेगी एतबार : शाइना एनसी
महिला विश्व कप: स्पिनर्स के लिए स्वर्ग बना बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
देश का कृषि और ग्रामीण क्षेत्र नए इतिहास का साक्षी बनेगा : पीएम मोदी
लड़का होगा या लड़की जानने के लिए 3500` साल पहले अपनाया जाता था ये तरीका..जानिए
किसानों को उनके फसलों का सही दाम देने के लिए बनेगा नया एसओपी : शिल्पी