अगली ख़बर
Newszop

27 अक्टूबर 2025 मिथुन राशिफल: चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, कमाई के मिलेंगे कई अवसर

Send Push
Gemini Horoscope 27 October, 2025: आज मिथुन राशि वालों का करियर राशिफल : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। दिनभर किसी न किसी प्रकार की दिक्कत बने रहने के योग हैं। मशीनरी या उपकरणों में तकनीकी खराबी आपको परेशान कर सकती है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन विशेष सतर्कता बरतनी पड़ेगी। धन के लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी सहकर्मी या ग्राहक के साथ वित्तीय विषय पर गलती या लापरवाही भारी पड़ सकती है। दस्तावेज़ या कागजी प्रक्रिया में जल्दबाजी न करें।

आज मिथुन राशि वालों का पारिवारिक और लव राशिफल : पारिवारिक मोर्चे पर दिन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। घर के माहौल में झगड़े या बहस जैसी स्थिति बन सकती है। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह परिस्थिति को संभालने में मदद कर सकती है। शाम को अपने पसंदीदा कार्यों में समय बिताने से मन हल्का रहेगा।

आज मिथुन राशि वालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शरीर में कफ या सर्दी-जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है। मौसमी बदलाव के अनुरूप खान-पान रखें और ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करें। स्थिति गंभीर लगे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

आज मिथुन राशि वालों के लिए उपाय : दिन की शुरुआत भगवान विष्णु के नारायण कवच पाठ से करें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देने के साथ दिनभर मानसिक संतुलन और आत्मबल प्रदान करेगा।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें