नई दिल्ली: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मे इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंकने के बाद उनका दूसरा राउंड फाउल रहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं। 89.94 इससे पहले था बेस्टटोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल है। इसके बाद भी वह अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं मार पाए थे। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 89.94 मीटर का था।
You may also like
आज का राशिफल 17 मई 2025 : शनि शुक्र की युति से लाभ पाएंगे सिंह, कन्या और मीन राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल विस्तार से
लारा दत्ता: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री तक का सफर
Chelsea Triumphs Over Manchester United with a Narrow 1-0 Victory
Aaj Ka Panchang, 17 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
कियारा आडवाणी ने MET गाला 2025 में अपने बेबी बंप के साथ मचाई धूम