देशभर में छठ महापर्व की धूम मची है। घाट सज चुके हैं। नहाय खाय और खरना के बाद सोमवार, 27 अक्टूबर को छठी मैया को सायं कालीन अर्घ्य दिया जाना है, जबकि मंगलवार, 28 अक्टूबर को सुबह उगते हुए भगवान सूर्य की उपासना होगी। इस बीच घर-घर में छठ गीत भी सुनाई पड़ रहे हैं। वैसे, तो छठ महापर्व पर बिहार कोकिला दिवंगत शारदा सिन्हा के गीत सबसे अधिक छटा बिखरेते हैं, लेकिन इस साल 2025 की छठ पूजा में कुछ नए छठ गीत ऐसे हैं, जो यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड हो रहे हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चा पवन सिंह के नए छठ गीत 'घाटे चलले मोदी नीतीश' की है। यह भोजपुरी छठ गीत बीते 24 अक्टूबर को रिलीज हुआ है और इसे खबर लिखे जाने तक 25 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यही नहीं, यह गाना देश में यूट्यूब के 'टॉप ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज' में भी दूसरे नंबर पर है।
पवन सिंह ने इस छठ महापर्व के मौके पर दो नए गीत रिलीज किए हैं। उनके दोनों ही गीत 'घाटे चलले मोदी नीतीश' और 'कवना कलमवां से लिखलउS करमवां' सबसे अधिक देखे और सुने जा रहे हैं। इनमें से पहले गीत को जहां पवन सिंह ने अकेले गाया है, जबकि दूसरे भावुक कर देने वाले छठ गीत में उनके साथ प्रियंका सिंह ने सुर से सुर मिलाए हैं। आइए, आगे नजर डालते हैं भोजपुरी के टॉप 10 ट्रेंडिंग छठ गीतों पर-
घाटे चलले मोदी नीतीश - पवन सिंह
कवना कलमवाँ से लिखलऽ करमवाँ - पवन सिंह, प्रियंका सिंह
छठी घाटे अईहो - आशीष यादव, अंजलि भारती
अरघ देबे छठी घाटवा आ गईनी - टुनटुन यादव
एगो बबुआ बिना - करीना पांडे, सोविता पांडे
यहां सुनिए, शारदा सिन्हा की आवाज में महापर्व छठ के वो 11 गीत, जिनके बिना अधूरी सी है छठी मैया की पूजा!
चौमुख दियरी - उदित नारायण
जोड़े जोड़े फलवा - पवन सिंह
जीतादी छठी माई - खेसारी लाल यादव
छठ व्रत - आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ, कल्पना पतोवरी
केलवा के पात - अक्षरा सिंह
हमें उम्मीद है कि आप भी इन 10 भोजपुरी छठ गीतों का आनंद ले रहे होंगे। नवभारत टाइम्स की ओर से, हमारे सभी पाठकों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं।

You may also like

दुनिया एक गंभीर समस्या... एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों की खोल दी आंखें

औरंगाबाद का नाम बदलने का खंडेलवाल ने किया समर्थन, बोले- यह भारत के गौरव को सम्मान देने वाला कदम

तेजस्वी यादव के वक्फ कानून वाले बयान पर बवाल, एमआरएम ने बताया वोट बैंक की राजनीति

छठ एक अलग अनुभूति है, ऐसा अनुभव आपको किसी पूजा में नहीं होगा: अक्षरा सिंह

क्या है परेश रावल की नई फिल्म 'द ताज स्टोरी' का राज? जानें दिलचस्प डायलॉग प्रोमो के बारे में!