नई दिल्ली/रायपुर: दिल्ली दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संसद भवन में मुलाकात हुई। इस दौरान अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। हालांकि सहमति बनी या नहीं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
नक्सली अभियान के खिलाफ बड़ी सफलता
मुख्यमंत्री ने अमित माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में बड़ी सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
इन क्षेत्रों में भी हो रहा है विकास
सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।
अमित शाह ने की तारीफ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए अमित शाह का आभार प्रकट किया है।

You may also like
ENG vs IND 2025: ओवल टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद जायसवाल के इस सेलेब्रेशन ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
ये साधारण सा दिखने वाला कड़ीˈ पत्ता 15 खतरनाक बीमारियों को करता है जड़ से खत्म तरीका जान लीजिए वरना पछताएंगे
घर की खुदाई में निकली 400ˈ किलो वजनी रहस्यमयी तिजोरी जब खोली गई तो देखने उमड़ा पूरा गांव. जब खुला तो हर कोई रह गया दंग
राहुल गांधी को अरुण जेटली पर टिप्पणी के लिए मांगनी चाहिए माफी : अनुराग ठाकुर
यूपी : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने में दो गिरफ्तार