फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विधवा भाभी से शादी करने के बाद देवर ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसे इस कदर प्रताड़ित किया गया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना फरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2020 में शादी के बाद 2025 में पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में परिवार के दबाव में उससे शादी कर ली। इसके बाज उसने उसका उत्पीड़न किया, जेवर हड़प लिए, और अब एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि देवर मौका मिलने पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत मायके और ससुराल वालों से की। महिला का कहना है कि बदनामी के डर से मायके और ससुराल वालों ने उसकी शादी उसके देवर से करा दी। महिला के अनुसार, देवर ने उसे बहला फुसलाकर उसके जेवर भी हथिया लिए। 15 जून को देवर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अब उसका देवर उससे एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है।
जांच में जुटी पुलिसइस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
छत्तीसगढ़: बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुठभेड़ में 1 माओवादी ढेर
UP : धर्म छिपाकर की शादी, युवती का कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
अंडर 22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: नीरज, ईशान, यात्री और प्रिया फाइनल में पहुंचे
फिल्म लेट्स प्ले गेम में 'नीता' का किरदार चुनौती और सुनहरा अवसर: युक्ति कपूर
Delhi : अन्यायपूर्ण, अनुचित और असंगत, डोनाल्ड ट्रैप के टैरिफ बढ़ाने पर भारत क्या लेगा एक्शन