नई दिल्ली: डिलिवरी बॉय ने सेना के लेफ्टिनेंट की वर्दी में फोटो सोशल मीडिया पर डाली और एक महिला डॉक्टर से दोस्ती कर ली। अलग-अलग लोकेशन और पोज में तस्वीरें डालकर खुद को उसने कश्मीर में पोस्टिड बताकर महिला डॉक्टर से मेलजोल बढ़ाया। एक दिन डॉक्टर के घर पहुंचकर उसने खाने में नशीली चीज देकर नशे की हालत में उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आरव मलिक के रूप में हुई है। वह छतरपुर इलाके का रहने वाला है।
खुद को सेना में लेफ्टिनेंट बतायापुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मस्जिद मोठ इलाके में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार अप्रैल 2025 में इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती आरव नाम के युवक से हुई। आरव ने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट बताया। उन दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर भी साझा किए। जिसके बाद दोनों बात करने लगे। 30 अप्रैल 2025 से 27 सितंबर 2025 के बीच लगातार वह संपर्क में रहे। इस दौरान आरव ने उन्हें सेना की वर्दी में अपनी कई फोटो भेजीं और कश्मीर में अपनी पोस्टिंग बताई।
वर्दी की थी ऑनलाइन ऑर्डर आरोप है कि महिला डॉक्टर से मिलने के लिए आरोपी अक्टूबर महीने में उनके घर आया। यहां उसने डॉक्टर को कुछ खाने को दिया। इसके बाद में उनके साथ रेप किया। घटना के बाद महिला डॉक्टर ने 16 अक्टूबर को सफदरजंग एनक्लेव थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आरव मलिक को छतरपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरव लेफ्टिनेंट नहीं बल्कि डिलिवरी बॉय का काम करता है। उसने फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर महिला डॉक्टर से मेलजोल बढ़ाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरव ने बताया कि दिल्ली कैंट स्थित सेना की वर्दी बेचने वाली एक दुकान से उसने ऑनलाइन वर्दी ऑर्डर की थी।

You may also like

मुझे फोन आया सजा मत दो... ICC के पूर्व मैच रेफरी का BCCI पर बड़ा आरोप, एक कॉल पर फैसला बदलने को कहा

पिता कारोबारी, 19 साल की उम्र बेटे ने दिखाया रफ्तार का कहर, एक की मौत, 7 घायल, जानें बेमेतरा में क्या हुआ था

बिहार में किस जगह के वोटर हैं प्रशांत किशोर? डबल वोटर मामले में बंगाल से क्यों उठा तूफान, जानें

15 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो, प्रेमिका की भी प्राइवेट तस्वीर.... लिव इन पार्टनर के फ्लैट से क्या क्या मिला?

धनबाद-उधना एक्सप्रेस ट्रेन में टीचर की निर्मम हत्या, मामा ससुर ने 30 दफा चाकू से गोदा, चेन पुलिंग कर भागा