अगली ख़बर
Newszop

हिंदुओं की घरवापसी कराने वाली भावना बोहरा कौन है? करोड़ों की हैं मालकिन

Send Push
रायपुर: बीजेपी विधायक भावना बोहरा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने 41 परिवारों के 125 हिंदुओं की घर वापसी करवाई है। कबीरधाम में आयोजित समारोह में सभी हिंदुओं की घर वापसी करवाई गई है। इस मौके पर भावना बोहरा ने सभी के पांव पखारे हैं। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि भावना बोहरा कौन हैं।


कौन हैं भावना बोहरादरअसल, भावना बोहरा कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें पहली बार बीजेपी ने 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट दिया और वह चुनाव जीत गई हैं। अब समाजिक कार्यों में वह सक्रिय रहती हैं। साथ ही आदिवासी बाहुल्य इलाके में धर्म परिवर्तन किए लोगों की लगातार घर वापसी करवा रही हैं।

छत्तीसगढ़ की सबसे अमीर विधायकवहीं, भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सबसे अमीर विधायक हैं। 2023 में दिए चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 33 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। साथ ही छह करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी भी है। वह स्कूल भी चलाती हैं। साथ ही एक समाजिक संस्था भी है, जिसके जरिए वह सामाजिक कार्य करती हैं।

भावना बोहरा विधायक बनने से पहले कबीरधाम जिला पंचायत में सभापति थीं। उनका जन्म कवर्ध जिले के रणवीर गांव में हुआ है। वहीं, पति मनीष बोहरा बिजनेसमैन हैं। कबीरधाम जिले में भावना बोहरा फ्री एंबुलेंस सेवा का संचालन भी करती हैं।


घर वापसी की मिशन पर जुटींइसके साथ ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा घर वापसी की मिशन पर जुटी हैं। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में लोग घर लौट रहे हैं। साथ ही कई लोग स्वेच्छा से घर वापसी के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं। हमारा यह अभियान रुकेगा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग समझने लगे हैं कि लालच ने हमें अपने धर्म से दूर कर दिया है। अगर नहीं लौटे तो अपने बच्चों को संस्कृति और विरासत के बारे में क्या बताएंगे।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें