लीड्स: हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शनिवार को रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले दिन भारत ने 471 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 209 रन बना लिए। ओली पोप ने शानदार शतक लगाया। वह 100 रन बनाकर नाबाद हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के तीन विकेट लिए। भारत अभी भी इंग्लैंड से 262 रन आगे है। ऋषभ पंत ने भी भारत के लिए शानदार शतक बनाया। लेकिन, भारत की टीम 500 रन से पहले ही ऑल आउट हो गई।
ओली पोप का शानदार शतकइंग्लैंड की टीम को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें लंच के बाद इतनी जल्दी बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। ओली पोप ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी का डटकर सामना किया। पोप को 34 रन पर LBW होने से बाल-बाल बचे। 60 रन पर उनका कैच भी छूटा। उन्होंने अपनी किस्मत का पूरा फायदा उठाया और अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका दूसरा शतक है।
पहले शतक से इंग्लैंड को जीतइससे पहले ओली पोप ने साल 2024 में भारतीय टीम के खिलाफ शतक लगाया था। उस वक्त इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी। इस सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 196 रन की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया ने उस मैच की पहली पारी में 436 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे पारी में भारतीय टीम 231 रन चेज नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने 28 रन से बाजी मार ली। इस मैच में पोप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
दूसरे दिन बुमराह का कमालजसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हुए। उन्होंने ही इंग्लैंड के तीनों विकेट लिए। बुमराह ने जैक क्रॉली को पहले ओवर में ही आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेन डकेट को 62 रन पर आउट किया। डकेट और पोप के बीच 122 रनों की साझेदारी हुई थी। फिर, बुमराह ने जो रूट को 28 रन पर आउट कर दिया। रूट और पोप के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई थी।
बुमराह को दिन के आखिरी ओवर में एक और विकेट मिल सकता था। लेकिन, उन्होंने नो बॉल कर दी। हैरी ब्रूक बिना खाता खोले ही आउट हो जाते। बुमराह ने उस ओवर में तीसरी बार नो बॉल की थी। दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज बुमराह फील्डिंग में दो कैच भी छूटे।
भारत के लिए पंत-गिल का कमालपहले ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 134 रन बनाए। पंत के अलावा, यशस्वी जायसवाल (101) और शुभमन गिल (147) ने भी शतक बनाए। लेकिन, लंच के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी सात विकेट सिर्फ 41 रन पर गंवा दिए। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 विकेट लिए। जोश टंग ने भी 4 विकेट झटके। भारत ने शुक्रवार को पहले दिन 3 विकेट पर 359 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि भारत 500 से ज्यादा रन बनाएगा। लेकिन, शनिवार को भारत की पारी लड़खड़ा गई।

That 💯 moment...
— England Cricket (@englandcricket) June 21, 2025
Take a bow. Oliver John Douglas Pope 🫡
🤝 @IGcom pic.twitter.com/ITqFhG13ho

You may also like
हर दिन खुद के डर से कैसे लड़ती हैं समीरा रेड्डी, ट्रिक का किया जिक्र
कनाडा ने हासिल किया टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन
कॉफी पीने के शौकीन सावधान! ज़्यादा पीने से हो सकता है दिमागी संतुलन खराब
राजस्थान में जल संरक्षण-जन अभियान ने रचा कीर्तिमान
आरपीएससी की जुलाई में दस बड़ी परीक्षाएं, बेरोजगारों को मिली नई उम्मीद