पटना: पटना जिले की मनेर विधानसभा सीट पर चार बार के विधायक भाई वीरेंद्र एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर मैदान में हैं। एनडीए की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जितेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। जन सुराज पार्टी के संदीप कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
भाई वीरेंद्र बिहार के अनुभवी, जमीनी और प्रभावशाली नेता हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। सन 2020 के विधानसभा चुनाव में मनेर सीट पर भाई वीरेंद्र ने बीजेपी के निखिल आनंद को हराया था। पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान भाई वीरेंद्र ने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वे पहले जनता दल में थे और बाद में लालू यादव के नेतृत्व में आरजेडी से जुड़ गए थे। भाई वीरेंद्र आरजेडी के सबसे वरिष्ठ और भरोसेमंद विधायकों में शामिल हैं। वे तेजस्वी यादव के भी करीबी हैं। उनकी पहचान एक सशक्त, ईमानदार और जमीनी नेता के रूप में है। साल 2020 के चुनाव में भाई वीरेंद्र ने बीजेपी के निखिल आनंद को 32,164 वोटों के अंतर से हराया था।
मनेर सीट से भाई वीरेंद्र चार बार विधायक रहे हैं। उनके अलावा एक से अधिक बार चुने गए नेताओं में श्रीकांत निराला चार बार, राम नगीना यादव तीन बार और राजमति देवी दो बार विधायक रही हैं। इस सीट पर सन 1952 में पहला चुनाव हुआ था जिसमें कांग्रेस के रामेश्वर प्रसाद शास्त्री जीते थे। सन 1957 में सीपीआई के श्रीभगवान सिंह, सन 1962 में कांग्रेस के बुद्धदेव सिंह, सन 1967 में निर्दलीय उम्मीदवार राम नगीना सिंह, 1969 में कांग्रेस के महाबीर गोप, सन 1972 में कांग्रेस (ओ) के उम्मीदवार राम नगीना सिंह जीते थे। सन 1977 में जनता पार्टी के सूर्यदेव सिंह और 1980 में निर्दलीय राम नगीना सिंह जीते थे।
मनेर में 1984 में राम नगीना सिंह के निधन के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस की राजमती देवी जीती थीं। सन 1985 में उन्हें फिर जीत मिली। सन 1990 में कांग्रेस के श्रीकांत निराला जीते और सन 1995 में श्रीकांत निराला ही जनता दल के टिकट पर जीते थे। साल 2000 में समता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में भाई वीरेंद्र जीते थे। साल 2005 में फरवरी में आरजेडी के श्रीकांत निराला जीते थे। अक्तूबर 2005 में हुए चुनाव में श्रीकांत निराला को फिर से जीत मिली। सन 2010, 2015 और 2020 के चुनावों में आरजेडी के भाई वीरेंद्र लगातार तीन बार जीते। यह मनेर में उनकी चौथी जीत थी।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
वोटिंग के लाइव अपडेट्स यहां देखें
पेज लगातार अपडेट हो रहा है, रीफ्रेश करके लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।

You may also like

ज़ोहरान ममदानी के मेयर बनने के बाद फिर चर्चा में न्यूयॉर्क, अमेरिका की राजधानी ना होते हुए भी इतना अहम क्यों?

Health Tips: रोज करेंगे हल्दी का सेवन तो मिलेंगे ये गजब के फायदे, बिमारी तो रहेगी आपसे...

IPL 2026: क्या आगामी सीजन से पहले रिटायर हो जाएंगे MS Dhoni? जानें सीएसके के सीईओ ने क्या कहा

Crime: पति की हत्या कर रसोई के नीचे दफनाया, ऊपर से लगा दी सीमेंट और टाइलें, फिर पत्नी प्रेमी के साथ हो गई फरार, एक साल बाद...

JEE Main 2026: आवेदन प्रक्रिया और आयु सीमा संबंधी जानकारी