आकाश तोमर, गाजियाबाद: ग्रेटर गाजियाबाद को विकसित करने की कवायद अब तेज हो गई है। गुरुवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने ग्रेटर गाजियाबाद बनाने को लेकर प्रशासनिक और निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी रण विजय सिंह, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह व अन्य टीम के सदस्यों से चर्चा हुई। गाजियाबाद के विस्तार को लेकर नक्शे पर चर्चा करने के साथ ही अनुमानित क्षेत्रफल को लेकर डिस्कस किया गया।
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा गाजियाबाद में खोड़ा, लोनी, मुरादनगर के क्षेत्रफल में ग्रेटर गाजियाबाद का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। टीम को बुलाकर बढ़ाने वाले क्षेत्रफल को देखा गया। गाजियाबाद के ग्रेटर गाजियाबाद बनने से न केवल क्षेत्रफल का विस्तार होगा बल्कि शहर के विकास को भी बल मिलेगा। इसके लिए समय-समय पर योजना बनाते हुए ग्रेटर गाजियाबाद की महत्ता को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक और निगम अधिकारी आपसी सहयोग से आगे बढ़ रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम के समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा भी कार्यवाही को रफ्तार दी जा रही है। ग्रेटर गाजियाबाद को ध्यान में रखते हुए ही आगे की योजना निगम अधिकारी बना रहे हैं।
विजय नगर में उपनगरीय टर्मिनल विकसित करने की मांगदूसरी ओर, विजय नगर में रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी 500 एकड़ भूमि पर दिल्ली रेलवे स्टेशन के उपनगरीय टर्मिनल के रूप में विकसित करने की मांग सांसद अतुल गर्ग ने की है। इस संबंध में सांसद अतुल गर्ग ने गुरुवार को लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट का गाजियाबाद में रेल सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने इस पर मौखिक सहमति दे दी है और शीघ्र ही औपचारिक पत्राचार का आश्वासन दिया। उन्होंने परियोजना से संबंधित समन्वय की जिम्मेदारी भी गर्ग को सौंपी, जिसमें रेलवे, रक्षा, शहरी विकास मंत्रालय एवं स्थानीय प्रशासन से संवाद शामिल है। इस दौरान मुरादनगर व पिलखुआ में अंडरपास व मेरिट के आधार पर कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

You may also like
RSMSSB Final Result: राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 5778 पदों पर हुआ चयन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को झटका, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
Duleep Trophy 2025: ध्रुव जुरेल होंगे कप्तान, कुलदीप और खलील सेंट्रल जोन की टीम में शामिल
'गौतम गंभीर ने मेरे बेटे को कहा था कि उसे मौके मिलेंगे', अभिमन्यु ईश्वरन के पिता ने निकाली अपने दिल की भड़ास
Rajasthan: भजनलाल सरकार किसानों को भेजेगी विदेश, सीखेंगे वहां पर ये काम