क्या शक किसी को भी अंधा कर सकता है? एक महिला को उसी शख्स के हाथों सरेआम अपमान झेलना पड़ा, जिसके साथ उसने सात फेरे लिए थे। ऐसा भी नहीं कि पति और पत्नी अशिक्षित या पिछड़े इलाके से थे। पत्नी स्कूल में टीचर है और हैवान बन बैठा पति कॉलेज में लेक्चरर है। इसके बावजूद उसने अपनी पत्नी को सरेआम बेइज्जत किया। उसने अपनी पत्नी के गले में चप्पलों की माला डाली, उसके साथ मारपीट की और सड़क पर परेड कराई। यही नहीं इस शर्मसार करने वाली पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
वीडियो सोशल मीडिया फैला तो पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने लेक्चरर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ओडिशा के पुरी जिले का है। ओडिशा से हाल में कई बार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। 45 साल के लेक्चरर ने यह हरकत अपनी 37 साल की पत्नी के साथ की।
आखिर क्यों बना हैवान लेक्चरर और महिला टीचर की शादी को कई साल हो चुके थे। दोनों का 14 साल का बेटा भी है। हालांकि रिश्तों में खटास आने के बाद दोनों अलग रह रहे थे। पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी और के साथ प्रेम संबंध हैं। बीते मंगलवार को शाम करीब 8 बजे वो दनदनाते हुए अपनी पत्नी के घर पर आ धमका। वहां उसने देखा कि महिला अपने एक दोस्त के साथ है। यह दोस्त भी टीचर ही है।
बस इसके बाद वो भड़क उठा। उसने महिला टीचर और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक वो दोनों को घसीटकर घर से बाहर ले आया और तमाशा करना शुरू कर दिया। सनकी पति यहीं नहीं रुका। उसने महिला और उसके दोस्त के गले में चप्पलों की माला पहना दी। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो रही थी। लोग वीडियो बनाने में लगे हुए थे, लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। वो खुद भी अपने दोस्त की मदद से वीडियो बनाकर अपनी ही पत्नी का सरेआम अपमान करता चला गया। इस शख्स ने अपनी पत्नी के दोस्त के साथ भी दरिंदगी की। उसने उसके कपड़े उतार दिए और बिना कपड़ों के ही सड़क पर परेड कराने लगा।
पुलिस ने किया मामला दर्ज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत महिला की गरिमा भंग करने, धमकी देने और सार्वजनिक रूप से अपमान करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक लेक्चरर और उसके साथी के पास से 2 मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और हथौड़ा बरामद हुआ है। मामले की जांच चल रही है और पुलिस का कहना है कि अगर कोई और इस मामले में शामिल पाया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।