वॉशिंगटन: भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले वॉइट हाउस के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो अब एलन मस्क पर भड़के हुए हैं। इसकी वजह भी भारत ही है। दरअसल, पीटर नवारो लगातार भारत के खिलाफ झूठ फैलाने में लगे हैं। इसके लिए वह मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार प्रोपेगैंडा पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन उनकी ऐसी ही एक पोस्ट का एक्स ने फैक्ट चेक करके भंडाफोड़ कर दिया और उस पर कम्युनिटी नोट लगा दिया। इससे नवारो भड़क गए और सीधे एलन मस्क के ऊपर हमला बोल दिया।
एक्स पर जारी कम्युनिटी नोट को नवारो ने बकवास बताया और एलन मस्क पर दु्ष्प्रचार को अनुमति देने का आरोप लगाया। नवारो ने एक्स पर लिखा, वाह! एलन मस्क लोगों के पोस्ट में प्रोपेगैंडा को जगह दे रहे हैं। नीचे दिया गया यह बकवास नोट भी बिल्कुल वैसा ही है। बकवास। भारत केवल मुनाफा कमाने के लिए रूस से तेल खरीदता है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था। भारत सरकार की स्पिन मशीन तेजी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो। अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो।

You may also like
भगवान महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लें : गिरीश भंडूला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समावेशी विकास हुआ हैः रवि शंकर प्रसाद
उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन-2025 का दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले आज से भोपाल में
लखनऊ में तेज रफ्तार BMW पलटी, घर के बाहर खड़ी कार से टकराई, महिला बाल-बाल बची
Rajasthan: जयपुर-अजमेर हाईवे पर फिर तबाही, एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में फटे एक के बाद एक 200 सिलेंडर, वीडियो देख कांप जाएगी...