वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। इससे दोनों देशों के बीच 12 दिन से चल रही लड़ाई रुक गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट में कहा कि इजरायल और ईरान में इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि पूर्ण और संपूर्ण युद्ध विराम होगा। ट्रंप की घोषणा या इसके समय को लेकर इजरायल और ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 24 घंटे का चरणबद्ध युद्धविराम मंगलवार आधी रात से शुरू होगा। इससे दोनों देशों को अपने अंतिम मिशनों को समाप्त और पूरा करने के लिए छह घंटे का समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि उस समय ईरान हमले बंद कर देगा और 12 घंटे बाद इजरायल भी हमले बंद कर देगा और इसके 12 घंटे बाद युद्ध को पूरी तरह समाप्त माना जाएगा।
इजरायल-ईरान को बधाई: ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप की ओर से कहा गया है, 'आधिकारिक तौर पर ईरान युद्ध विराम शुरू करेगा और 12वें घंटे पर इजरायल युद्ध विराम शुरू करेगा और 24वें घंटे पर 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत होगा। प्रत्येक युद्ध विराम के दौरान दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बना रहेगा।मैं दोनों देशों इजरायल और ईरान को बधाई देना चाहूंगा कि उनके पास वह सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता है जिससे वे उस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं जिसे 12 दिवसीय युद्ध कहा जाना चाहिए।' डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान-इजरायल में युद्ध सालों तक चल सकता था और पूरे पश्चिम एशिया को नष्ट कर सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उम्मीद करते हैं कि कभी नहीं होगा।

You may also like
डोनाल्ड ट्रंप ने किया इजरायल-ईरान में सीजफायर का ऐलान, 12 दिन से चल रहा संघर्ष हुआ खत्म!
नए ट्रैफिक नियम: हेलमेट पहनने के तरीके पर ध्यान दें
शोएब अख्तर की भविष्यवाणी: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ये टीमें होंगी प्रमुख
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को ₹3 लाख करोड़ का नुकसान
आज का सिंह राशिफल, 24 जून 2025 : नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग