भारत में विदेशी छात्र: भारत धीरे-धीरे दुनिया भर के छात्रों के लिए अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। विभिन्न देशों से हज़ारों छात्र यहाँ आकर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। लेकिन अगर पूछा जाए कि भारत के किस राज्य में सबसे ज़्यादा विदेशी छात्र पढ़ते हैं, तो जवाब है कर्नाटक। यह जानकारी सरकार की अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) 2021-22 रिपोर्ट से सामने आई है।विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन गयारिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में इस समय 6,004 विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह आंकड़ा पूरे देश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर पंजाब है, जहां 5,971 विदेशी छात्र हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 4,856 और उत्तर प्रदेश में 4,323 विदेशी छात्र हैं। विदेशी छात्रों के लिए कर्नाटक के खास होने के कई कारण हैं। सबसे बड़ी वजह बेंगलुरु है, जो आईटी हब और स्टार्टअप सिटी के तौर पर मशहूर है। पढ़ाई के साथ-साथ यहां करियर की संभावनाएं भी काफी ज्यादा हैं। कर्नाटक में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे आधुनिक कोर्स आसानी से उपलब्ध हैं। इसके अलावा, बेंगलुरु का कॉस्मोपॉलिटन माहौल और एक्सपोजर भी छात्रों को आकर्षित करता है।भारत में विदेशी छात्रों की समग्र स्थितिअगर हम पूरे भारत पर नज़र डालें, तो उच्च शिक्षा के लिए 46,878 विदेशी छात्र नामांकित हैं। ये छात्र 170 विभिन्न देशों से आते हैं। इनमें से ज़्यादातर छात्र नेपाल से आते हैं। इनकी संख्या लगभग 13,126 है। इसके अलावा, अफ़ग़ानिस्तान, अमेरिका, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात से भी कई छात्र भारत में पढ़ाई करने आते हैं।कौन से पाठ्यक्रम सबसे लोकप्रिय हैं?एआईएसएचई की रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज़्यादा विदेशी छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले रहे हैं। सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम बी.टेक है, जिसमें 11 हज़ार से ज़्यादा विदेशी छात्र पढ़ रहे हैं। इसके बाद बीएससी, बीबीए, बी.कॉम और एमबीए जैसे पाठ्यक्रम भी काफ़ी लोकप्रिय हैं।
You may also like
चूहा हो या छिपकली मक्खी हो या मच्छर चींटी हो या कॉकरोच।ˈ बिना ज़हर और खर्चे के तुरंत जायेंगे भाग आज ही अपनाये ये आसान नुस्खा
156 की मौत, 795 सड़कें बंद, 41 बार फटा बादल… हिमाचल में कहर बनकर बरस रही बारिश
निक्की भाटी हत्याकांड: अस्पताल को दी गई झूठी जानकारी, सामने आया रोती हुई बहन का वीडियो, तूने क्या कर दिया?
Hartalika Teej 2025 Vrat Katha:वो एक सखी जो न होती, तो पार्वती कभी शिव की न होती! पढ़िए हरितालिका तीज की पूरी और सच्ची कहानी
स्मार्ट मीटर योजना पर घिर गई सरकार! जगह-जगह विरोध प्रदर्शन; क्या है लोगों की नाराजगी का कारण?