इंटरनेट डेस्क। आपने हमने सुना हैं की महाप्रलय आएगी, लेकिन कब आएगी किसी को कुछ नहीं पता है। लेकिन उसके संकेत मिलने लगे है। जी हां तमिलनाडु के समुद्री तट पर मछुआरों ने हाल ही में एक बहुत ही दुर्लभ समुद्री जीव को पकड़ा है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ओरफिश कहा जाता है। ये मछली आमतौर पर समुद्र की गहराइयों में मिलती है, लेकिन इसका सतह पर देखा जाना बेहद असामान्य घटना है। यही वजह है कि इस मछली के मिलने की खबर ने लोगों को अचंभित कर दिया है। इसके बाद अलग अलग बाते भी होने लगी है।
क्या होती है ओरफिश?
जानकारी के अनुसार ओरफिश एक लंबी, रिबन जैसी मछली होती है, जिसका आकार 30 फीट तक लंबा हो सकता है। इसकी बनावट बहुत अनोखी होती है, सिल्वर रंग का लहरदार शरीर तथा सिर के पास लंबी लाल पंखनुमा संरचना। ये मछली गहराई में रहती है और कभी-कभार ही सतह के पास आती है।
वायरल हो रहा वीडियो
इस मछली को पकड़ने का एक वीडियो ‘नीरिन मगन’ नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया हैं। जो अब तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय मछुआरे इस विशालकाय जीव को हाथ में पकड़कर दिखा रहे हैं। कई देशों में इसको ‘डूम्सडे फिश’ या ‘प्रलय की मछली’ के नाम से जाना जाता है, खासतौर पर जापानी संस्कृति में इसे खतरनाक माना जाता है। वहां मान्यता है कि जब ये मछली सतह पर नजर आती है, तो उसके बाद किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा की अनहोनी रहती है।
pc-
You may also like
स्मृति मंधाना मई के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित
आईपीएल: पंजाब किंग्स की क़िस्मत रिकी पोंटिंग ने कैसे बदल दी
जनरल हॉस्पिटल: माइकल और विलो के बीच की सुनवाई में तनाव बढ़ा
ENG vs WI तीसरे वनडे से पहले ट्रैफिक बना रोड़ा तो साइकिल से स्टेडियम पहुंचे इंग्लैंड के खिलाड़ी; VIDEO
पवन कल्याण की फिल्म 'हारी हारा वीर मल्लू' की रिलीज में देरी की संभावना