इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उन्होंने फिर से सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंनेे 500 के नकली नोटों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में भाजपा की सरकार को ही नकली बता दिया है। डोटासरा ने एक रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरा है।
भाजपा पर साधा निशाना
जानकारी के अनुसार डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि नकली नोट, नकली खाद, नकली नीतियां, नकली नेता.. कुल मिलाकर भाजपा की सरकार ही नकली है। आरबीआई की रिपोर्ट बता रही है कि साल 2024-25 में 500 के नकली नोट 37 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं, जबकि नोटबंदी के बाद पिछले 6 वर्षों में 500 के नकली नोटों की संख्या 291 प्रतिशत बढ़ी है।
भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है
डोटासरा ने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी की नीति लाकर क्या कहा था? नकली नोट आउट हो जाएंगे, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद मिट जाएगा। जबकि सच ये है कि आज देश में नकली नोटों की भरमार है, भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है और पहलगाम आतंकी हमले की चिता अभी ठंडी भी नही हुई है।
pc- bhaskar
You may also like
ग्लेन मैक्सवेल ने दुनिया को चौंकाया, वनडे क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान
क्या आयुष्मान कार्ड से भी नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज, दिल्ली में क्यों नहीं बढ़ रही अस्पतालों की लिस्ट?
Diplomatic initiatives Intensify : इस्तांबुल वार्ता से पहले लावरोव और रुबियो के बीच अहम बातचीत
देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, एक्टिव केस 4000 के करीब, अब तक 28 मौतें दर्ज
Virat Kohli: अब इस खिलाड़ी को मिली 18 नंबर की जर्सी, शुरू हो गया इसके साथ ही बवाल