इंटरनेट डेस्क। आज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसे सनातन परंपरा में छठ महापर्व के रूप में जाना जाता है। लोक-आस्था से जुड़े इस पावन पर्व के तीसरे दिन आज आस्थावान लोग पूरे दिन निर्जल व्रत रखते हुए शाम के समय सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य देकर अपने परिवार और संतान की मंगलकामना करेंगे। आइए छठ महापर्व के तीसरे दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि जानते है।
छठ महापर्व का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार जिस कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व के रूप में बड़ी श्रद्धा और विश्वास के रूप में मनाया जाता है, आज 27 अक्टूबर 2025 को 06.04 बजे से प्रारंभ होकर कल 28 अक्टूबर 2025 को प्रात काल 07.59 बजे समाप्त होगी। आज सूर्यास्त सायंकाल 05.40 बजे होगा।
छठ महापर्व के तीसरे दिन की पूजा विधि
नहाय खाय से शुरू हुई छठ पूजा के तीसरे दिन आज खरना के बाद आस्थावान लोग 36 घंटे का व्रत रखते हुए शाम के समय भगवान सूर्य देव को संध्या अर्घ्य देंगेे। आज सूर्य देवता का पहला अर्घ्य होगा और कल प्रात काल सूर्याेदय के समय दूसरा अर्घ्य रहेगा, जिसे देने के बाद यह व्रत पूर्ण होता है। संध्या अर्घ्य देने के लिए आज इस व्रत को करने वाले लोग एक सूप या फिर बांस की टोकरी में छठ पूजा की सभी सामग्री जैसे फल, फूल, ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना, नारियल आदि को रखकर किसी जल तीर्थ या फिर छठ घाट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सूर्यास्त के समय सूर्य देवता को पीतल के पात्र से संध्या अर्घ्य देंगे।
pc- hindi.astroyogi.com
You may also like

भारत के इस राज्य में अगले साल चुनाव, लेकिन अभी नहीं होगा SIR, जानें 12 राज्यों में क्यों नहीं किया शामिल

आत्मनिर्भर भारत के लिए देश की महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना जरूरी : कांता कर्दम

पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण 15 नवंबर तक कराएं श्रमिक : उप श्रमायुक्त

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा के तीन आरोपिताें को दी जमानत

'राहुल गांधी पाकिस्तानियों के जननायक हैं' कांग्रेस के वीडियो पर BJP ने किया पलटवार, तेजस्वी पर क्या कहा जानिए




