खेल डेस्क। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया है। 19 वर्षीय प्रज्ञानंद ने अब लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। उन्होंने पांच बार के विश्व चैंपियन को केवल 39 चालों में ही शिकस्त दे दी।
नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर कार्लसन को हाल ही में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश से लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब उन्हें आर प्रज्ञानंद ने हराया है। दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को 19 साल के प्रज्ञानंद ने प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज के चौथे राउंड में शिकस्त दी। आठ खिलाडिय़ों वाले ग्रुप व्हाइट में प्रज्ञानंद अब 4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट इससे पहले असाउबायेवा और कीमर को हराया था। प्रज्ञानंद को टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, नेट्स में चोटिल हुआ यह स्टार तेज गेंदबाज
पीएम मोदी ने आतंकवादियों को बार-बार सबक सिखाया : शाह
वॉरी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में मुनाफा 205% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 155% की बढ़ोतरी; पिछले 5 दिन में शेयर 18.7% चढ़ा
OTT टॉप 30: खुशी कपूर की 'नादानियां' ने 'एडोलसेंस' को पछाड़ा, छह महीने में सबसे ज्यादा देखी गईं ये 3 वेब सीरीज
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साजिश? अमेरिकी रिपोर्ट में किया चौंकाने वाला दावा!