इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। यहां से रोजाना किसी न किसी जगह से ऐसा मामला सामने आ ही जाता है। अब यहां के बरसठी से ऐसा मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मायके पक्ष के लोगों ने कोर्ट में गुहार लगाई है। इस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने बताया कि सुरेरी थाना के एक गांव निवासी महिला का विवाह चार गत वर्ष जून में बरसठी थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था। शादी में बाइक न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग महिला को आए दिन प्रताडि़त करते थे। इसके बाद आरोपी ने शादी के चार दिन बाद ही महिला को मायके पहुंचा दिया। किसी तरह पंचायत के माध्यम से लडक़ी की विदाई हुई। इसके बाद भी महिला को ससुराल पक्ष के लोग प्रताडि़त करने लगे। पीडि़ता ने अपने देवर के खिलाफ भी गड़ासे से धमकाकर उसके कई दिन तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पति और सास से इसकी शिकायत की तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
17 दिसंबर को जबरन उसे रामपुर ले जाकर छोड़ा गया। इसके बाद किसी प्रकार से मायके पहुंची। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर बरसठी पुलिस ने पति रविशंकर गौतम, ससुर आशाराम, सास शुक्ला देवी व देवर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
हैलट अस्पताल में मोबाइल चोर समझकर पकड़ा... गार्ड ने रिटायर्ड ADG के घर की थी चोरी, रिवाल्वर, 180 कारतूस बरामद
IPL 2025: सूर्य कुमार के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले बने इकलौते बल्लेबाज
Sony PS5 Update Brings Back Retro Themes and Adds Immersive 'Audio Focus' Feature
Buy Gold at Unbeatable Prices This Akshaya Tritiya – Best Offers from MMTC-PAMP, Malabar, and CaratLane
मैच प्रिव्यू: जीत की लय पा चुकी आरसीबी से चिन्नास्वामी में भिड़ेगी आरआर, जानें किसका पलड़ा भारी