इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। राजस्थान में आज भी लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक ही खर्च करने होंगे। यहां पर आज भी पेट्रोल की औसत कीमत 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है। एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत यहां पर इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत भी राजस्थान में 91.05 रुपए प्रति लीटर ही है।
देश के प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 डीजल 92.35 , कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
आमजन को है इस बात का इंतजार
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब कमी होगी, इसका आमजन को इंतजार है। कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। दोनों ईंधनों की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। देश के कई शहरों में लम्बे समय से आमजन को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:kalingatv.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
शिक्षा, दीक्षा और भिक्षा लेते समय बरतें सावधानी : देवकीनंदन महाराज
कांवड़ यात्रा के बहाने देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा सरकार – राकेश टिकैत
सांसद संजय सिंह ने बंद प्राथमिक स्कूलों के बच्चों और अविभावकों के साथ की पैदल यात्रा
किसानों की लागत घटाकर उनकी उत्पादकता को बढ़ाना राज्य सरकार की है प्राथमिकता : जिलाधिकारी
भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिण का महापर्व